8 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 8 June)

History of 8 June: 8 जून का दिन भारतीय इतिहास में इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी। पहली- 8 जून 1658 को औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया। दूसरी- 8 जून 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (राज्य रेडियो नेटवर्क) का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।

आज के इस लेख में हम आपको 8 जून से जुड़ी एतिहासिक घटनाओं के बारे में बताएंगे। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि आखिर 8 जून को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

8 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 8 June)

8 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास

1957 - भारतीय अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं।

1975 - भारतीय अभिनेत्री, व्यवसायी और पूर्व मॉडल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 8 जून 1975 को हुआ। उन्होंने थ्रिलर मूवी, 'बाज़ीगर' से अपनी करियर की शुरुआत की थी।

1993 - भारतीय अभिनेता रणदीप राय का जन्म 8 जून 1993 को हुआ। जिन्होंने 2014 में चैनल वी के 'ओ गुजरिया: बदलीं चल दुनिया' में कबीर सिंधिया का किरदार निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्हें सोनी टीवी के 'ये उन दिनों की बात है' में समीर माहेश्वरी के किरदार के लिए जाना जाता है।

1915 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक, शिक्षक, पत्रकार और किसान कय्यर किन्हाना राय का जन्म 8 जून 1915 को हुआ।

1927 - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक स्वामी पार्थसारथी का जन्म 8 जून 1927 को हुआ।

1930 - मलयालम भाषा के साहित्यकार और लेखक एम एन विजयन का जन्म 8 जून 1930 को हुआ।

1948- मालाबार प्रिंसेस ने 8 जून 1948 को ब्रिटेन के लिए एयर इंडिया ने पहली उड़ान भरी।

1968 - कर्नाटक घराने की प्रसिद्ध गायिका माधुरी मणि अय्यर का निधन 8 जून 1968 को हुआ।

1981 - आम आदमी पार्टी की जानी-मानी राजनीतिज्ञ और दिल्ली विधान सभा की सदस्य आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ।

1986 - भारतीय टीवी अभिनेता रोहित पुरोहित का जन्म 8 जून 1986 को हुआ।

1991 - हिन्दी फिल्मों के अभिनेता जगजीत पंजाबी का जन्म 8 जून 1991 को हुआ। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

1997 - 8 जून 1997 को भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीतकर इतिहास रचा।

2000 - 8 जून 2000 को पहली बार विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया गया।

2001 - भारतीय फिल्म पत्रकार, निर्देशक और निर्माता कोटय्या प्रत्यगत्मा की मृत्यु 8 जून 2001 को हुई, जो तेलुगु और हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

2009 - भारतीय रंगमंच निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन 8 जून 2009 को हुआ। जो 'आगरा बाजार' और 'चरणदास चोर' जैसे प्रसिद्ध नाटकों के लेखक थे।

2008- 8 जून 2008 को संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से इस दिन को 'विश्व महासागरीय दिवस' के रूप में मान्यता दी।

2012 - भारतीय फिल्म निर्देशक और फिल्म संपादक के.एस.आर. कोंडा की मृत्यु 8 जून 2012 को हुई। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं, मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 8 June: The day of 8 June is considered important in Indian history because many important events took place on this day. On 8 June 1658, Aurangzeb captured the fort of Agra. In addition, the Indian State Broadcasting Service (State Radio Network) was renamed All India Radio on 8 June 1936.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+