Festivals in October 2024: अक्टूबर में कौन कौन से त्योहार और व्रत मनाए जाएंगे? यहाँ देखें पूरी सूची

Check List of Festivals in October 2024: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अक्टूबर 2024 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। यह समय विभिन्न संस्कृतियों और धार्मिक परंपराओं के संगम का है। अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। आइए जानें अक्टूबर 2024 में कौन-कौन से प्रमुख त्यौहार हैं, उनकी तिथि, समय और कैसे मनाया जाता है।

अक्टूबर में कौन कौन से त्योहार और व्रत मनाए जाएंगे? यहाँ देखें पूरी सूची

आमतौर पर अक्टूबर के महीने में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। देश के विभिन्न प्रांतों में नवरात्रि के उत्सव को दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। तिथियों के अनुसार, इस वर्ष अक्टूबर के महीने में ही धनतेरस, नरक चतुर्दशी एवं दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा।

भारत में विभिन्न त्यौहार मनाए जाते हैं। ये त्यौहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। हिंदू कैलेंडर अक्टूबर 2024 के महीने में कुछ विशेष और खास त्योहार मनाए जायेंगे। इनमें नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावाली आदि प्रमुख हैं। अक्टूबर के पूरे महीने मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों, व्रतों और महत्वपूर्ण दिनों की विस्तृत सूची जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।

यहां हम आपको अक्टूबर 2024 में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों और व्रतों की सूची, उनके तिथियां, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। अक्टूबर 2024 कैलेंडर व्रत और त्योहारों की सूची निम्नलिखित है।

deepLink articlesOctober Calendar 2024: अक्टूबर में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों की लिस्ट

अक्टूबर 2024 त्योहारों की सूची| October 2024 Calendar List of Vrats and Festivals

त्योहारतिथिदिन
चतुर्दशी श्राद्ध1 अक्टूबर 2024मंगलवार
आश्विन, कृष्ण अमावस्या2 अक्टूबर 2024बुधवार
सूर्य ग्रहण वलयाकार2 अक्टूबर 2024बुधवार
दर्श अमावस्या2 अक्टूबर 2024बुधवार
अश्विन अमावस्या2 अक्टूबर 2024बुधवार
महाराजा अग्रसेन जयंती3 अक्टूबर 2024गुरुवार
नवरात्रि आरंभ3 अक्टूबर 2024गुरुवार
घटस्थापना3 अक्टूबर 2024गुरुवार
चंद्र दर्शन4 अक्टूबर 2024शुक्रवार
विनायक चतुर्थी6 अक्टूबर 2024रविवार
उपंग ललिता व्रत7 अक्टूबर 2024सोमवार
बिल्व निमंत्रण8 अक्टूबर 2024मंगलवार
स्कंद षष्ठी8 अक्टूबर 2024मंगलवार
सरस्वती आह्वान9 अक्टूबर 2024बुधवार
कल्पारंभ9 अक्टूबर 2024बुधवार
अकाल बोधन9 अक्टूबर 2024बुधवार
सरस्वती पूजा10 अक्टूबर 2024गुरुवार
अश्विन नवपद ओली आरंभ10 अक्टूबर 2024गुरुवार
दुर्गा अष्टमी11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
संधि पूजा11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
महानवमी11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
सरस्वती बलिदान11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
मासिक दुर्गाष्टमी11 अक्टूबर 2024शुक्रवार
सरस्वती विसर्जन12 अक्टूबर 2024शनिवार
आयुध पूजा12 अक्टूबर 2024शनिवार
दुर्गा विसर्जन12 अक्टूबर 2024शनिवार
विजयादशमी12 अक्टूबर 2024शनिवार
दशहरा12 अक्टूबर 2024शनिवार
बंगाल महानवमी12 अक्टूबर 2024शनिवार
दक्षिण सरस्वती पूजा12 अक्टूबर 2024शनिवार
बुद्ध जयंती12 अक्टूबर 2024शनिवार
बंगाल विजयादशमी13 अक्टूबर 2024रविवार
विद्यारम्भम दिवस13 अक्टूबर 2024रविवार
माधवाचार्य जयंती13 अक्टूबर 2024रविवार
दशहरा13 अक्टूबर 2024रविवार
पापांकुशा एकादशी13 अक्टूबर 2024रविवार
पद्मनाभ द्वादशी14 अक्टूबर 2024सोमवार
प्रदोष व्रत15 अक्टूबर 2024मंगलवार
कोजागरा पूजा16 अक्टूबर 2024बुधवार
शरद पूर्णिमा16 अक्टूबर 2024बुधवार
वाल्मिकी जयंती17 अक्टूबर 2024गुरुवार
मीराबाई जयंती17 अक्टूबर 2024गुरुवार
तुला संक्रांति17 अक्टूबर 2024गुरुवार
अश्विन नवपद ओली समाप्त17 अक्टूबर 2024गुरुवार
अश्विना पूर्णिमा व्रत17 अक्टूबर 2024गुरुवार
कार्तिक आरंभ *उत्तर18 अक्टूबर 2024शुक्रवार
मासिक कार्तिगाई19 अक्टूबर 2024शनिवार
करवा चौथ20 अक्टूबर 2024रविवार
अतला ताड़े20 अक्टूबर 2024रविवार
वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी20 अक्टूबर 2024रविवार
रोहिणी व्रत21 अक्टूबर 2024सोमवार
अहोई अष्टमी24 अक्टूबर 2024गुरुवार
राधा कुंड स्नान24 अक्टूबर 2024गुरुवार
कालाष्टमी24 अक्टूबर 2024गुरुवार
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी24 अक्टूबर 2024गुरुवार
गोवत्स द्वादशी28 अक्टूबर 2024सोमवार
रमा एकादशी28 अक्टूबर 2024सोमवार
धनतेरस29 अक्टूबर 2024मंगलवार
यम दीपम29 अक्टूबर 2024मंगलवार
यम पंचक आरंभ29 अक्टूबर 2024मंगलवार
प्रदोष व्रत29 अक्टूबर 2024मंगलवार
काली चौदस30 अक्टूबर 2024बुधवार
हनुमान पूजा30 अक्टूबर 2024बुधवार
मासिक शिवरात्रि30 अक्टूबर 2024बुधवार
नरक चतुर्दशी31 अक्टूबर 2024गुरुवार
तमिल दीपावली31 अक्टूबर 2024गुरुवार
काली पूजा31 अक्टूबर 2024गुरुवार

अक्टूबर 2024 में त्यौहारों की पूरी सूची|Festivals in October 2024 Complete list

1. नवरात्रि

तिथि: 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024
नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। घरों और पंडालों में माँ दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। लोग उपवास रखते हैं और गरबा तथा डांडिया जैसे नृत्यों का आयोजन करते हैं।

2. दुर्गा अष्टमी

तिथि: 10 अक्टूबर 2024
दुर्गा अष्टमी नवरात्रि के आठवें दिन को मनाया जाता है। इस दिन माँ दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। लोग अपने घरों में कन्याओं को भोजन कराते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

3. दशहरा या विजयादशमी

तिथि: 12 अक्टूबर 2024
दशहरा को भारत के कई प्रांतों में खासतौर पर पश्चिम बंगाल में विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। रामलीला का आयोजन भी इस दिन प्रमुख आकर्षण होता है।

4. करवा चौथ

तिथि: 20 अक्टूबर 2024
करवा चौथ व्रत उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

5. शरद पूर्णिमा

तिथि: 16 अक्टूबर 2024
शरद पूर्णिमा को चांद की रोशनी में खीर रखने की परंपरा है। इसे रात को खुले आकाश के नीचे रखा जाता है और सुबह इसका प्रसाद बांटा जाता है। माना जाता है कि इस दिन चांद की किरणों में औषधीय गुण होते हैं।

6. वाल्मीकि जयंती

तिथि: 17 अक्टूबर 2024
वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, जो रामायण के रचयिता थे। इस दिन उनकी शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा की जाती है।

7. धनतेरस

तिथि: 29 अक्टूबर 2024
धनतेरस हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था, जो आयुर्वेद के देवता हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन आदि खरीदते हैं, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है। यह त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है।

8. हनुमान पूजा

तिथि: 30 अक्टूबर 2024
हनुमान जी के भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है।

9. काली पूजा

तिथि: 31 अक्टूबर 2024
काली पूजा हिंदू धर्म खासतौर पर बंगाली समुदाय के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा है। माता काली को शक्ति और उर्जा की देवी माना जाता है। इस पूजा में काली माता को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। काली पूजा को दिवाली के समय मनाया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Discover the list of important festivals and vrat dates in October 2024. Get details about October 2024 festivals, timings, celebrations, and significance in Hindi. Know about the national and international events happening this month.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+