18 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 18 July)

18 July History: 18 जुलाई 1947 को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 लागू किया गया और उसको शाही स्वीकृति दी गई। भारत स्वतंत्रता अधिनियम यूनाइटेड किंगडम की संसद का एक अधिनियम था जिसने ब्रिटिश भारत को भारत और पाकिस्तान के दो नए प्रभुत्वों में विभाजित कर दिया। जिसके बाद 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान अस्तित्व में आया और उसी वर्ष 15 अगस्त 1947 को भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

18 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 18 July)

आज के इस लेख में हम आपको 18 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 18 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

18 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना 18 जुलाई 1857 में की गई।
1861- भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ।
1918- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को हुआ।
1935- सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 18 जुलाई 1935 को हुआ।
1946- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म 18 जुलाई 1946 को हुआ।
1947- भारतीय संसद ने 18 जुलाई 1947 में विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया।
1948- भारतीय सेना के वीर अमर शहीद पीरू सिंह का 18 जुलाई 1948 को निधन हुआ।
1955- पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को 18 जुलाई 1955 में व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
1980- पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में 18 जुलाई 1980 को स्थापित हुआ।
1982- भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ।
1996- भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ।
1998- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन 18 जुलाई 1998 को हुआ।
1999- विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 18 जुलाई 1999 को हुआ।
2002- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को 18 जुलाई 2002 में देश के 12वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
2002- सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने 18 जुलाई 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मंजूर की।
2003- वाई. वेणुगोपाल रेड्डी 18 जुलाई 2003 को रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2005- मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने 18 जुलाई 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
2007- भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 18 जुलाई 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008- भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने 18 जुलाई 2008 में प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकॉर्ड बनाया।
2012- बॉलीवुड फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ।
2016- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन 18 जुलाई 2016 को हुआ।
2017- भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 18 जुलाई 2017 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
18 July History: On 18 July 1947, the Indian Independence Act 1947 was implemented and it was given royal assent. The India Independence Act was an Act of the Parliament of the United Kingdom that partitioned British India into two new dominions of India and Pakistan. After which Pakistan came into existence on 14 August 1947 and the first Independence Day of India was celebrated on 15 August 1947 in the same year.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+