October Holiday List 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी छुट्टी, यहां देखें स्टेट वाइज बैंक हॉलिडे लिस्ट

October Bank Holiday List 2024: अक्टूबर यानी कि त्योहारों के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने भारत के विभिन्न क्षेत्रीय त्यौहारों के कारण कुल 15 दिन बंद रहेंगे, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होंगे। इसमें सभी रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार का अवकाश भी शामिल रहेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, बंद होने से देश भर के शहरों पर असर पड़ेगा। जो लोग बैंक शाखाओं में जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए छुट्टियों की सूची को ध्यान से देखना उचित है क्योंकि शेड्यूल हर राज्य में अलग-अलग होता है।

बता दें कि अक्टूबर में हॉलिडे की शुरुआत 2 अक्तूबर यानि की गांधी जयंती से होगी। जिसके बाद दुर्गा पूजा, दशहरा और हिन्दूओं के प्रमुख पर्व दिवाली के अलावा अन्य अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, सभी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी व्यवधान के ग्राहकों के लिए पूरी तरह से चालू रहेंगी।

कब और कहां बंद रहेंगे अक्टूबर 2024 में बैंक बंद?

यहां देखें अक्टूबर 2024 में होने वाली स्टेट वाइज बैंक हॉलिडे लिस्ट

1 अक्टूबर 2024: राज्य विधानसभा के चुनाव 2024 जिसके कारण जम्मू में बैंक बंद रहेंगे

2 अक्टूबर 2024: बुधवार- गांधी जयंती (पूरे भारत में)

3 अक्टूबर 2024: गुरुवार- नवरात्र स्थापना (राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे)

6 अक्टूबर 2024: रविवार (पूरे भारत में)

10 अक्टूबर 2024: दुर्गा पूजा (त्रिपुरा, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल)

11 अक्टूबर 2024: महाष्टमी/महानवमी (त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय)

12 अक्टूबर 2024: दूसरा शनिवार- दशहरा (पूरे भारत में)

13 अक्टूबर 2024: रविवार (पूरे भारत में)

14 अक्टूबर 2024: सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

16 अक्टूबर 2024: लक्ष्मी पूजा जिसके कारण त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर 2024: महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू जिसके कारण कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर 2024: रविवार

26 अक्टूबर 2024: चौथा शनिवार (पूरे भारत में)

27 अक्टूबर 2024: रविवार

31 अक्टूबर 2024: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी जिसके कारण गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, असम, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
October 2024 Holiday List: October, the month of festivals, has begun. This month, a total of 15 days will be closed due to various regional festivals of India, which will vary according to the state. This will also include holidays on all Sundays, second Saturdays and fourth Saturdays.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+