1 जुलाई को किसका जन्म हुआ, किसकी मृत्यु हुई? यहां देखें पूरा इतिहास (History of 1 July)

1 July History: भारत हमारे राष्ट्र निर्माण में डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों के बहुमूल्य योगदान की मान्यता में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज की भलाई के लिए चिकित्सकों के योगदान को पहचानना और सम्मान देना और जीवन बचाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

आज के इस लेख में हम आपको 1 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 1 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ? किनकी मृत्यु हुई? और इस दिन कौन से प्रमुख दिवस मनाएं जाते हैं।

1 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 July)

1 जुलाई को क्या-क्या हुआ? यहां देखें पूरा इतिहास

1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना के बीच पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1 जुलाई 1781 में हुआ।
1852- 1 जुलाई 1852 को सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ' सिंध डाक (Scinde Dawk)' नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1 जुलाई 1862 में हुआ।
1879- भारत में 1 जुलाई 1879 को पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1881- 1 जुलाई 1881 में आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
1921- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की स्थापना 1 जुलाई 1921 में हुई।
1949- त्रावनकोर-कोचीन राज्य 1 जुलाई 1949 में बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का 1 जुलाई 1955 में राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1975- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1 जुलाई 1975 में राष्ट्रीय विकास के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की घोषणा की।
1991- बारसा संधि 1 जुलाई 1991 में भंग की गयी।
1997- देश की पहली साइंस सिटी 1 जुलाई 1997 को कोलकाता में स्थापित की गई।
1997- 1 जुलाई 1997 का दिन हांगकांग और चीन के संबंधों के इतिहास में बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस यूनाइटेड किंगडम ने हांगकांग को चीन को सौंप दिया था।
2004- आसियान ने 1 जुलाई 2004 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु ऑस्ट्रेलिया से समझौता किया।
2006- एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 1 जुलाई 2006 में 8 स्वर्ण जीते।
2006- अमेरिकी संसद की समितियों ने 1 जुलाई 2006 में भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
2017- भारत में 2017 को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

1 जुलाई को किसका जन्म हुआ और किसकी मृत्यु हुई?

1882- पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 में हुआ। इस दिन को डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1889- बेनेगल रामा राव का जन्म 1 जुलाई 1889 में हुआ वो भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1913- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक का जन्म 1 जुलाई 1913 में हुआ।
1915- गुयेन वैन लिंह का जन्म 1 जुलाई 1915 में हुआ वो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
1925- भारत के प्रसिद्ध हिन्दी कथा साहित्यकार अमरकांत का जन्म 1 जुलाई 1925 में हुआ।
1927- भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म 1 जुलाई 1927 में हुआ।
1927- हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का जन्म 1 जुलाई 1927 में हुआ।
1928- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1928 में हुआ।
1933- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 में हुआ।
1933- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का जन्म 1 जुलाई 1933 में हुआ।
1935- वाणिज्य स्नातक, विधि स्नातक, सातवीं लोकसभा के सदस्य जयपाल सिंह कश्यप का जन्म 1 जुलाई 1935 में हुआ।
1938- मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म 1 जुलाई 1938 में इलाहाबाद में हुआ।
1941- स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का निधन 1 जुलाई 1941 में हुआ।
1949- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 में हुआ।
1949- दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का जन्म 1 जुलाई 1949 में हुआ।
1952- मध्य प्रदेश सरकार में 'पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री' गोपाल भार्गव का जन्म 1 जुलाई 1952 में हुआ।
1961- भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई 1961 में हुआ। कोलंबिया अन्तरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से वह भी एक थीं।
1962- आधुनिक भारत के प्रमुख स्वाधीनता सेनानियों में से एक पुरुषोत्तम दास टंडन का निधन 1 जुलाई 1962 में हुआ।
1962- भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन 1 जुलाई 1962 में हुआ।
1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1964 में हुई।
1966- प्रसिद्ध भारतीय शासत्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का जन्म 1 जुलाई 1966 में हुआ।
1973- समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 में हुआ।
1994- मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन 1 जुलाई 1994 में हुआ।

1 जुलाई को कौन से प्रमुख दिवस मनाएं जाते हैं?

1. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर विधान चंद्र राय जन्म दिवस)
2. भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस
3. राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
4. अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस

ये भी पढ़ें- भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
1 July History: India celebrates National Doctor's Day every year on 1 July in recognition of the valuable contribution of doctors and other medical professionals in our nation building. The day aims to recognize and honor the contribution of physicians towards the betterment of society and create awareness about their vital role in saving lives and promoting public health.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+