Happy Republic Day Shayari 2023: गणतंत्र दिवस की सबसे प्यारी शायरी से दें 26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Republic Day Shayari 2023: भारत इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र सम्बोधन से की गई।

Happy Republic Day Shayari 2023: भारत इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र सम्बोधन से की गई। जबकि कर्तव्य पथ (राजपथ) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से 26 जनवरी की परेड शुरू होगी। 26 जनवरी पर सभी देशवासी एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम हम आपके लिए गणतंत्र दिवस की सबसे प्यारी शायरी लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।

Happy Republic Day Shayari 2023: गणतंत्र दिवस की सबसे प्यारी शायरी से दें 26 जनवरी की शुभकामनाएं

यह दिन 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। जबकि भारत ने 15 अगस्त 1947 में औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान लागू होने के बाद भारत एक संप्रभु राज्य बन गया। इस वर्ष भारत में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस की बेस्ट शायरी।

गणतंत्र दिवस की शायरी (Happy Republic Day Shayari)

उत्सव है गणतंत्र का हुये 74 साल
मान तिरंगे का बढे़ देश रहे खुशहाल

करें तिरंगे को नमन इससे है पहचान
विश्व विजेता बन रहे अपना हिंदुस्तान

शीश उठाकर गर्व से वंदेमातरम् बोल
माटी हिंदुस्तान की जीवन से अनमोल

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

भारत मां के लाल हम इतनी हो पहचान
हर पल होठों पर रहे जन- गण- मन का गान

सबके दिल को छू रहा उत्सव है ये खास
जयति - जयति जय हिंद से गूंज रहा आकाश

शांति, शक्ति, शुभता लिये ध्वज है अटल तिरंग
मृत्यु वरें इसके लिए जीवन इसके संग

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

मारा लक्ष्य हो अब यह, उठे इस देश का जवान
स्वयं ही उठकर बनाये, दुनिया में अपनी पहचान

वृक्ष के समान ही, निश्छल भाव रख डटे रहे सदा
बने सबका वह मरहम, लगन पूर्ण मन में यह ठान

जोश भरें ओज भरें, सभी युवाओं को तैयार करें
सजाना है सभी जन को, अब वसुंधरा का उद्यान

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

जो खंडहर हुए जा रही है धरा, उसे भी बचाना है
देश के लिए तत्पर रहा,अनाज उगाता हर किसान

जो कभी भी झुके नहीं, मंजिल से पहले रुके नहीं
भुला ना सकेगा देश, उन देशभक्तों का बलिदान

अग्निपथ पर भी चल पड़े हैं, देश के कई वीर यहां
अपने देश को बनाने, अब सारे जग का गुलिस्तान

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

भेदभाव ना रखें कभी भी, छोटे बड़ों का हम यहां
सभी को मौका मिलता है, इस देश में एक समान

सुनो आप इसको भी, 'शिवा' कहता है यह बात
सारे जहां से न्यारा है, ये हमारा प्यारा हिन्दुस्तान

हमारा लक्ष्य हो अब यह, उठे इस देश का जवान
स्वयं ही उठकर बनाये, दुनिया में अपनी पहचान।

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

झंडा अपना झुक न पाए, आए कितनी ही बाधाएं
घोर प्रलयकारी विपदाएं, साहस को गले लगाकर
सबको हम मार गिराएं, सुभाष भगत शेखर बन
इंकलाब का सूर्य उगाएं, झंडा अपना झुक न पाए।

गणतंत्र दिवस शायरी | Happy Republic Day Shayari 2023

झंडा अपना झुक न पाए, मिली आज़ादी लहू मार्ग से
वीरों ने अपने शीश कटाएं, देशहित में किया प्राणोत्सर्ग
मांओं ने अपने चिराग बुझाएं, संकल्पित हो अब हरेक जन
गणतंत्र को गनतंत्र न बनाएं, झंडा अपना झुक न पाए।

Happy Republic Day For All From Careerindia

deepLink articlesRepublic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत मैसेज

deepLink articlesHappy Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों के साथ साझा करें ये शानदार विशेज

deepLink articlesRepublic Day 2023 Speech: 26 जनवरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Happy Republic Day Shayari 2023: India is celebrating its 74th Republic Day on 26 January 2023 this year. The celebrations on the eve of Republic Day began with the address to the nation by President Draupadi Murmu. While the parade on January 26 will begin with the hoisting of the national flag on the Duty Path (Rajpath). On 26 January, all the countrymen wish each other a very happy Republic Day. In such a situation, if you also want to wish your loved ones a very happy Republic Day, then we have brought for you the loveliest poetry of Republic Day, which you can share with your loved ones.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+