Important Days May 2024: मई महीने में महत्वपूर्ण दिवसों और छुट्टियों की सूची

Important Days Dates May 2024 Calendar Festival Holidays: भारत समेत पूरे विश्व में मई महीने के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में मई महीने के पहले ही दिन कुछ राज्यों में राज्योत्सव भी मनाया जाता है। 1 मई को गुजरात और महाराष्ट्र राज्य में राज्योत्सव मनाया जाता है।

मई 2024 में महत्वपूर्ण दिन, मई में महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी सूची

मई के महीने में विश्व अस्थमा दिवस, विश्व हास्य दिवस, प्रेस स्वतंत्रता दिवस, बुद्ध जयंती, विश्व एथलेटिक्स दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस, विश्व रेड क्रॉस दिवस, रबींद्रनाथ टैगोर जयंती, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, मदर्स डे या मातृ दिवस, अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस और तंबाकू विरोधी दिवस मनाया जाता है।

इस लेख में नीचे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय दिवस, घटनाओं और त्योहारों की सूची का वर्णन भी किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, पीसीएस, बैंक पीओ, रेलवे आदि की तैयारी के लिए इस लेख से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस और घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

मई के महीने में भारत और दुनिया भर में विभिन्न त्यौहार और अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रम होते हैं। आइए मई के प्रमुख दिनों पर एक नजर डालें

मई 2024 में महत्वपूर्ण दिन| List of Important Days in May 2024

मई में महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी सूची

1 मई- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या मई दिवस
2 मई- विश्व टूना दिवस
3 मई- प्रेस स्वतंत्रता दिवस
4 मई- कोयला खनिक दिवस
5 मई- विश्व हँसी दिवस (मई का पहला रविवार)
7 मई- विश्व अस्थमा दिवस (मई का पहला मंगलवार), विश्व एथलेटिक्स दिवस
8 मई- विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस
9 मई- विजय दिवस
11 मई- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, मातृ दिवस
15 मई- अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
17 मई- विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
18 मई- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस, विश्व एड्स टीका दिवस
20 मई- विश्व मेट्रोलॉजी दिवस
21 मई- संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस, आतंकवाद विरोधी दिवस
22 मई- जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
24 मई- राष्ट्रमंडल दिवस
28 मई- महिला स्वास्थ्य कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय दिवस
29 मई- संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस
31 मई- विश्व तंबाकू निषेध दिवस

मई 2024 में कब-कब रहेंगी छुट्टियां List of Holidays in May 2024

मई 2024 के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी सूची यहां दी गई है। इस हॉलिडे लिस्ट में विभिन्न राज्यों में मई महीने की छुट्टियों का उल्लेख किया जा रहा है:


संख्या
तिथिदिन राज्य
1 1 मईमहाराष्ट्र दिवस केवल महाराष्ट्र में
2 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पूरे भारत में
3 7 मई तीसरे चरण का मतदान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जहां चुनाव निर्धारित है
4 8 मई गुरु रबींद्रनाथ टैगोर जयंती TR, WB
5 10 मई महर्षि परशुराम जयंती GJ, HP, HR, MP, PB, RJ
6 10 मई बसवा जयंती KA
7 13 मई चौथे चरण का मतदान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जहां चुनाव निर्धारित है
8 16 मई सिक्किम राज्योत्सव Sikkim
9 20 मई पांचवें चरण का मतदान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जहां चुनाव निर्धारित है
10 23 मई बुद्ध पूर्णिमा AN, AR, CG, CH, DL, HP, JH, JK, MH, MP, MZ, OR, TR, UK, UP and WB
11 24 मई काजी नजरूल इस्लाम जयंती Tripura
12 25 मई छठें चरण का मतदान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में जहां चुनाव निर्धारित है

मई महीने के त्योहारों की सूची | List of Festivals in May 2024

काला अष्टमी: 01 मई 2024 (बुधवार)
अग्नि नक्षत्रम्: 04 मई 2024 (शनिवार) - 28 मई 2024 (मंगलवार)
श्री वल्लभाचार्य जयंती: 04 मई 2024 (शनिवार)
वरूथिनी एकादशी: 04 मई 2024 (शनिवार)
प्रदोष व्रत: 05 मई 2024 (रविवार)
पुथुपल्ली पेरुननल: 05 मई 2024 (रविवार) - 07 मई 2024 (मंगलवार)
मासिक शिवरात्रि: 06 मई 2024 (सोमवार)
मासिक कार्तिगाई: 08 मई 2024 (बुधवार)
चंद्र दर्शन: 09 मई 2024 (गुरुवार)
अक्षय तृतीया: 10 मई 2024 (शुक्रवार)
मातंगी जयंती: 10 मई 2024 (शुक्रवार)
वर्षीतप पारणा: 10 मई 2024 (शुक्रवार)
रोहिणी व्रत: 10 मई 2024 (शुक्रवार)
विनायक चतुर्थी: 11 मई 2024 (शनिवार)
मातृ दिवस: 12 मई 2024 (रविवार)
आदि शंकराचार्य जयंती: 12 मई 2024 (रविवार)
स्कंद षष्ठी: 13 मई 2024 (सोमवार)
वृषभ संक्रांति: 14 मई 2024 (मंगलवार)
गंगा सप्तमी: 14 मई 2024 (मंगलवार)
बगलामुखी जयंती: 15 मई 2024 (बुधवार)
मासिक दुर्गाष्टमी: 15 मई 2024 (बुधवार)
सीता नवमी: 16 मई 2024 (गुरुवार)
मोहिनी एकादशी: 19 मई 2024 (रविवार)
परशुराम द्वादशी: 19 मई 2024 (रविवार)
प्रदोष व्रत: 20 मई 2024 (सोमवार)
छिन्नमस्ता जयंती: 21 मई 2024 (मंगलवार)
वैकासी विशाकम: 23 मई 2024 (गुरुवार)
कूर्म जयंती: 23 मई 2024 (गुरुवार)
बुद्ध पूर्णिमा: 23 मई 2024 (गुरुवार)
संकष्टी चतुर्थी: 26 मई 2024 (रविवार)
काला अष्टमी: 30 मई 2024 (गुरुवार)

मई में महत्वपूर्ण दिवसों के बारे में संक्षिप्त जानकारी:

1 मई: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस

महीने का पहला दिन भारत और पूरे विश्व में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस, जिसे मई दिवस या मजदूर दिवस भी कहा जाता है, हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिवस मजदूरों और कामगारों के अधिकारों की मांग और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इस दिन की शुरुआत 1886 में शिकागो में हुए हेमार्केट मामले के बाद हुई थी, जब कामगारों ने आठ घंटे के काम के दिन की मांग की थी। यह घटना मजदूर आंदोलन के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई, और इसके परिणामस्वरूप दुनिया भर में मजदूर अधिकारों की मजबूती आई।

1 मई: गुजरात दिवस

गुजरात दिवस भारतीय राज्य गुजरात के स्थापना दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन गुजरात के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि इसी दिन 1960 में गुजरात राज्य की स्थापना हुई थी, जब मुंबई राज्य का विभाजन करके गुजराती भाषी लोगों के लिए गुजरात और मराठी भाषी लोगों के लिए महाराष्ट्र नामक दो अलग राज्य बनाए गए थे।

1 मई: महाराष्ट्र दिवस

महाराष्ट्र दिवस या महाराष्ट्र स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है। यह दिवस महाराष्ट्र राज्य के निर्माण की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन, सन 1960 में, बॉम्बे राज्य का विभाजन करके लिंगायत भाषी क्षेत्रों को आधारित कर महाराष्ट्र और गुजरात, दो अलग राज्यों का सृजन हुआ था। इसे मराठी में महाराष्ट्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह महाराष्ट्र में राजकीय अवकाश है। महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन से हुआ था।

3 मई: प्रेस स्वतंत्रता दिवस

प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 3 मई को मनाया जाता है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर मीडिया की आजादी की स्थिति पर चर्चा करने और पत्रकारिता के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए और पत्रकारों के खिलाफ हिंसा और दमन के विरुद्ध आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है।

4 मई: अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर डे

अंतर्राष्ट्रीय फायर फाइटर डे हर वर्ष 4 मई को मनाया जाता है। यह दिन उन फायर फाइटरों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवां दी और उनके साहसिक कार्यों का सम्मान करता है, जो वे समाज के लिए करते हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आग से सुरक्षा, आग से होने वाली मौतों और चोटों को कम करने के लिए जागरूकता फैलाना है।

5 मई: विश्व हास्य दिवस

मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना मुंबई के चिकित्सक डॉ. मदन कटारिया द्वारा की गई थी। उन्होंने 1998 में पहली बार इस दिन का आयोजन किया था। विश्व हास्य दिवस का उद्देश्य है लोगों को हास्य योग और सामूहिक हंसी के महत्व के बारे में जागरूक करना, जिससे व्यक्तिगत और सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

7 मई: विश्व अस्थमा दिवस (मई का पहला मंगलवार)

विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत वर्ल्ड अस्थमा फाउंडेशन द्वारा की गई थी और इसे ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा समर्थित किया जाता है। विश्व अस्थमा दिवस का मुख्य उद्देश्य अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस बीमारी के प्रबंधन, रोकथाम और उपचार में सुधार लाना है।

7 मई: रबींद्रनाथ टैगोर जयंती

रबींद्रनाथ टैगोर जयंती प्रतिवर्ष 7 मई को मनाई जाती है, जो इस महान कवि, लेखक, और दार्शनिक के जन्मदिन का प्रतीक है। टैगोर का जन्म 1861 में कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपने लेखन और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारतीय साहित्य को एक नई दिशा दी। वे पहले एशियाई नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे, जिन्होंने 1913 में साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्राप्त किया। रबींद्रनाथ टैगोर भारत के शीर्ष कलाकारों, उपन्यासकार, लेखक, बंगाली कवि, मानवतावादी, दार्शनिक आदि में से एक थे।

8 मई: विश्व थैलेसीमिया दिवस

विश्व थैलेसीमिया दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन विश्व भर में थैलेसीमिया और अन्य हेमोग्लोबिन विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए किया जाता है। थैलेसीमिया एक आनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें शरीर द्वारा असामान्य रूप से कम हेमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाएं बनाई जाती हैं।

8 मई: विश्व रेड क्रॉस दिवस

विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चिह्नित किया गया है। 1828 में इस दिन उनका जन्म हुआ था। यह आयोजन उनके द्वारा स्थापित संगठन के मूल्यों और सिद्धांतों को मनाने के लिए किया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवीय सहायता के महत्व को उजागर करने और संघर्ष, आपदा और स्वास्थ्य संकटों में जोखिम उठाने वाले व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित करने का एक अवसर है।

09 मई - महाराणा प्रताप जयंती

महाराणा प्रताप जयंती हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, जो इस साल 09 मई को पड़ रही है। वे भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने मुगलों के विस्तार को रोकने का कार्य किया था। मेवाड़ के महान राजा महाराणा प्रताप के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में अपनी वीरता, स्वाभिमान, और आत्मनिर्भरता के लिए विख्यात हैं। वे मुगल साम्राज्य के विरुद्ध अपने प्रतिरोध खासकर हल्दीघाटी युद्ध के लिए प्रसिद्ध हैं।

12 मई - मातृ दिवस (मई का दूसरा रविवार)

मातृ दिवस हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर में माताओं के समर्पण, प्रेम और उनके असीम योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। मातृ दिवस की शुरुआत अमेरिका में हुई थी, जहां अन्ना जार्विस नामक एक महिला ने अपनी माँ की स्मृति में इस दिन को मनाने की पहल की थी। उनकी माँ ऐनी रीव्स जार्विस ने मातृत्व और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक कार्य किया था। अन्ना जार्विस का प्रयास था कि एक दिन सिर्फ माँओं के समर्पण को मान्यता देने के लिए समर्पित हो।

15 मई: विश्व एथलेटिक्स दिवस

विश्व एथलेटिक्स दिवस हर साल मई महीने के शुरुआती सप्ताह में मनाया जाता है। इस दिन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) द्वारा किया जाता है। संस्था को अब वर्ल्ड एथलेटिक्स के नाम से जाना जाता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस की स्थापना 1996 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एथलेटिक्स की ओर आकर्षित करना और खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है।

18 मई: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल 18 मई को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के संग्रहालयों और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इस दिवस की स्थापना इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम्स (ICOM) द्वारा 1977 में की गई थी। इसका उद्देश्य संग्रहालयों के माध्यम से सामाजिक विकास में उनकी भूमिका को उजागर करना और संग्रहालयों की विश्वव्यापी समुदाय के रूप में एकजुटता को बढ़ावा देना है।

21 मई: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस हर वर्ष 21 मई को भारत में मनाया जाता है। यह दिन आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ देश की एकजुटता और संकल्प को दर्शाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य आतंकवाद के विरुद्ध जागरूकता फैलाना और युवा पीढ़ी को शांति और सौहार्द की ओर प्रेरित करना है।

23 मई: बुद्ध जयंती

बुद्ध जयंती भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति, और महापरिनिर्वाण (निर्वाण प्राप्ति के बाद उनका निधन) की त्रिवेणी को मनाने वाला महत्वपूर्ण बौद्ध त्योहार है। यह दिवस बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा विश्व भर में बड़े आदर और सम्मान के साथ मनाया जाता है। बुद्ध जयंती वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई महीने में पड़ती है।

31 मई: तंबाकू निषेध दिवस

विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा की गई थी ताकि तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों और मृत्यु के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और तंबाकू के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को प्रोत्साहित किया जा सके।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The first day of the month of May is celebrated as International Women's Day all over the world including India. Various festivals and international and national events take place in India and across the world in the month of May. Let's take a look at the important days of May. May 2024 Calendar: List of May Festivals 2024, check May Holidays 2024 & May 2024 Important Days Dates
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X