7 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 7 June)

History of 7 June: खाद्य सुरक्षा की पारस्परिक जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए उत्पादकों, उपभोक्ताओं और सरकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और खाद्य कृषि संगठन (एफएओ) ने मिलकर 2018 में इस दिन को नामित किया। जिसके बाद से हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एक नई की थीम के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है।

7 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 7 June)

चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको 7 जून से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि आखिर 7 जून को किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

7 जून से जुड़ा भारतीय इतिहास

1539 - 7 जून 1539 को चौसा के युद्ध में अफगान शेर शाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया।

1914 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, उपन्यासकार और उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं के पत्रकार ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म 7 जून 1914 को हुआ।

1932 - भारतीय गणितज्ञ एम. एस. नरसिम्हन का जन्म 7 जून 1932 को हुआ।

1935 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री श्यामा का जन्म 7 जून 1935 को हुआ।

1943 - भारतीय राजनेता रायपति संबाशिव राव का जन्म 7 जून 1943 को हुआ, जो 11वीं, 12वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य रहे थे।

1954 - भारतीय अभिनेता टिकू तलसानिया का जन्म 7 जून 1954 को हुआ, जिन्होंने लगभग 200 फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं।

1955 - बंगाली बैंड मोहीनेर घोरागुली के संस्थापक सदस्य रंजन घोषाल का जन्म 7 जून 1955 को हुआ जो कि एक विज्ञापन एजेंसी चलाते हैं।

1955 - 7 जून 1955 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सोवियत संघ का दौरा किया।

1956 - भारत की गुजराती लेखिका उषा उपाध्याय का जन्म 7 जून 1956 को हुआ।

1959 - भारतीय अर्थशास्त्री और भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन का जन्म 7 जून 1959 को हुआ।

1973 - जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष और केंद्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य सैयद सदातुल्लाह हुसैनी का जन्म 7 जून 1973 को हुआ।

1974 - सेवानिवृत्त भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म 7 जून 1974 को हुआ।

1975 - भारतीय टेलीविजन निर्माता, फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को हुआ।

1975 - हिंदी फिल्म, टेलीविजन और मंच अभिनेता वैभव मंगले का जन्म 7 जून 1975 को हुआ, जो अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने पहचाने जाते हैं।

1976 - तमिल सिनेमा में काम करने वाले भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता पंडिराज का जन्म 7 जून 1976 को हुआ।

1979 - भारतीय पृथ्वी संसाधन/मौसम विज्ञान उपग्रह भास्कर 1 का प्रक्षेपण 7 जून 1979 को हुआ।

2002 - भारत के पांचवें उपराष्ट्रपति बसप्पा दानप्पा जट्टी का निधन 7 जून 2002 को हुआ, जो 1974 से 1979 तक कार्यरत रहे।

2006 - 7 जून 2006 को भारत ने नेपाल को एक अरब रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला किया।

2008 - भारतीय भौतिक विज्ञानी और चेन्नई में गणितीय विज्ञान संस्थान के संस्थापक अल्लादी रामकृष्णन की मृत्यु 7 जून 2008 को हुआ।

2008 - 7 जून 2008 को उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर 4% वैट पूरी तरह से समाप्त करने का निर्णय लिया।

2013 - 7 जून 2013 को भारत के हिमाचल प्रदेश में एक बस के पहाड़ी सड़क से नीचे गिर जाने से 18 लोगों की मौत हुई और 14 घायल हुए।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 7 June: World Food Safety Day is observed every year on 7 June to encourage producers, consumers and governments to accept the mutual responsibility of food safety. The World Health Organization (WHO) and the Food Agriculture Organization (FAO) jointly designated the day in 2018. Since then every year World Food Safety Day is celebrated across the world with a new theme.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+