20 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 20 July)

20 July History: भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश का आर भानुमति जन्म 20 जुलाई 1955 को हुआ। सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश से पहले, उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश और मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया हैं। इसके अलावा, आर भानुमति महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद की चांसलर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

20 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 20 July)

आज के इस लेख में हम आपको 20 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 20 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

20 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

356 ई.पू.- महान विजेता सिकंदर का जन्म 356 ईसा पूर्व 20 जुलाई को हुआ था।
1296- अलाउद्दीन खिलजी ने 20 जुलाई 1296 के दिन स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
1761- माधव राव 20 जुलाई 1761 को प्रथम पेशवा बने।
1820: सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का जन्म 20 जुलाई 1820 को हुआ।
1905- बंगाल के पहले विभाजन को 20 जुलाई 1905 में भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
1914- आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन 20 जुलाई 1914 को हुआ।
1919- माउंट एवरेस्‍ट पर सबसे पहले चढ़ने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म 20 जुलाई 1919 में हुआ।
1921- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म 20 जुलाई 1921 को हुआ।
1922- असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन 20 जुलाई 1922 को हुआ।
1929- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म 20 जुलाई 1929 हुआ।
1965- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन 20 जुलाई 1965 को हुआ।
1966- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन 20 जुलाई 1966 में हुआ।
1969- अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म 20 जुलाई 1969 को हुआ।
1969-20 जुलाई 1969 को चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले एस्‍ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग पहले मनुष्य बने।
1950- भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 को हुआ।
1972- प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्त का निधन 20 जुलाई 1972 को हुआ।
1982- ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का निधन 20 जुलाई 1982 को हुआ, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
2016- अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी का निधन 20 जुलाई 2016 को हुआ।
2013- खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता थे। जिनका निधन 20 जुलाई 2013 को नई दिल्ली, भारत में हुआ। वह 1991 से 1999 तक कर्नाटक के राज्यपाल और 1989 से 1991 तक गोवा के राज्यपाल रहे। इससे पहले, वह भारत सरकार में केंद्रीय विदेश मंत्री थे। वह जामिया मिलिया इस्लामिया से जुड़े थे।
2017- 20 जुलाई 2017 को राम नाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
20 July History: R Banumathi, a former judge of the Supreme Court of India, was born on 20 July 1955. Prior to being a former Supreme Court judge, she has served as the Chief Justice of the Jharkhand High Court and as a judge in the Madras High Court. In addition, R Bhanumathi has also served as the Chancellor of the Maharashtra National Law University, Aurangabad.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+