15 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 15 July)

15 July History: भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ कुमारस्वामी कामराज का जन्म 15 जुलाई 1903 को हुआ। जिन्होंने 13 अप्रैल 1954 से 2 अक्टूबर 1963 तक मद्रास राज्य (तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (संगठन) के संस्थापक और अध्यक्ष थे। 1960 के दशक के दौरान भारतीय राजनीति में व्यापक रूप से "किंगमेकर" के रूप में स्वीकार किया गया।

15 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 15 July)

आज के इस लेख में हम आपको 15 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 15 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

15 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1611- आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 15 जुलाई 1611 में हुआ।
1883- प्रसिद्ध भारतीय दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 15 जुलाई 1883 को हुआ।
1885- आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म 15 जुलाई 1885 को हुआ।
1903- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के कामराज का जन्म 15 जुलाई 1903 में हुआ, जिन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 15 जुलाई 1909 को हुआ।
1909- महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य गनपतराव देवजी तापसे का जन्म 15 जुलाई 1909 को हुआ।
1912- भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म 15 जुलाई 1912 में हुआ।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 15 जुलाई 1916 में शुरू हुई।
1925- भारत के प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 15 जुलाई 1925 को हुआ।
1926- बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 15 जुलाई 1926 को हुई।
1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म 15 जुलाई 1937 को हुआ।
1955- भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 15 जुलाई 1955 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 15 जुलाई 1967 को हुआ।
1979- भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने 15 जुलाई 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
1984- पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद 15 जुलाई 1984 को पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
1986- महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने 15 जुलाई 1986 में टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2002- भारतीय राष्ट्रपति चुनाव 15 जुलाई 2002 को आयोजित किया गया था। जिसके परीणाम में ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया था।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन 15 जुलाई 2004 को हुआ।
2017- गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन 15 जुलाई 2017 को हुआ।
2011- भारत ने 15 जुलाई 2011 में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
15 July History: Indian independence activist and politician Kumaraswamy Kamaraj was born on 15 July 1903. Who served as the Chief Minister of Madras State (Tamil Nadu) from 13 April 1954 to 2 October 1963. He was the founder and president of the Indian National Congress (organization). Widely acknowledged as the "Kingmaker" of Indian politics during the 1960s.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+