विश्व चिंतन दिवस 22 फरवरी को क्यों मनाया जाता है, जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में

वर्ल्ड थिंकिग डे, जिसे हिंगी में विश्व चिंतन दिवस कहा जाता है, प्रतिवर्ष 22 फरवरी को मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस भी कहा जाता है। विश्व चिंतन दिवस गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है। आज ही के दिन यानी 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के साथ विश्व स्काउट दिवस भी मनाया जाता है। विश्व चिंतन दिवस सीधे तौर पर महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन करता है और इस दिवस के माध्यम से इसका सम्मान किया जाता है।

वर्ष 1999 में चिंतन दिवस को आधिकारिक तौर पर विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाने लागा। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य स्काउट्स को शामिल करना और पर्यावरण संबंधित विषयों पर चर्चा कर समाधान प्राप्त करना है और साथ ही साथ आने वाली युवा पीढ़ी में स्काउटिंग के महत्व को बढ़ावा देना है। इस समय इस दिवस को 150 देशों में कार्य कर रही 10 मिलियन गर्ल स्काटउ्ट और गाइड्स द्वारा मनाया जाता है। आइए आज विश्व चिंतन दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में बताएं। और जाने की क्यों इस दिवस को मनाने के लिए 22 फरवरी की तिथि को चुना गया।

विश्व चिंतन दिवस 22 फरवरी को क्यों मनाया जाता है, जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में

विश्व चिंतन दिवस का इतिहास

प्रतिवर्ष 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि इस दिवस कि शुरुआत किस प्रकार हुई और क्यों इस दिवस को महिला स्काउ्टस और गाइड्स द्वारा मनाया जाता है, जबकि 22 फरवरी को ही विश्व स्काउट्स दिवस भी मनाया जाता है। तो क्या कारण रहा है कि इस दिवस को मनाने जाने की बात हुई और क्यों इसके लिए भी 22 फरवरी के दिन को चुना गया। आपके इन सभी सवालों के जवाब आपकी इस लेख में मिलगें।

वर्ल्ड थिंकिंह डे यानी विश्व चिंतन दिवस की मनाए जाने की बात 1926 में उठाई गई थी। इस बात को चौथे महिला स्काउट के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाया गया था। जब सभी ने फैसला लिया कि गर्ल स्काउट्स और गाइड के लिए एक दिवस आयोजित किया जाएगा। दिवस को मनाने के लिए 22 फरवरी को चुना गया। इस तिथि को इस लिए चुना गया क्योंकि इसी दिन वर्ष 1907 में स्काउटिंग की स्थापना की गई थी और साथ ही साथ स्काउटिंग की स्थापना करने वाले लॉर्ड बैडेन-पॉवेल का जन्मदिन भी आता है और उनकी पत्नी लेडी ओलेव-पॉवेल ने पहली वैश्विक प्रमुख गाइड के रूप में कार्य किया था और उनकी जन्मदिन भी 22 फरवरी को ही आता है। इन सभी बतों को ध्यान में रखते हुए इस दिवस की शुरुआत की गई।

वर्ष 1932 में विश्व चिंतन दिवस की शुरुआत के करीब 6 साल बाद 7वें विश्व सम्मेलन में शामिल हुए प्रतिनिधियों ने जन्मदिन के उपहार की बात करते हुए गर्ल स्काउट्स द्वारा एक फंड रेज करने की बात कर इसे अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन बनाने की बात की और थिंकिंग दिवस पर दान देकर आभार व्यकत करने को महत्व देने के लिए कहा गया। वर्ष 1932 में इसे थिंकिंग डे का नाम दिया और इसमें कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इस दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर इस दिवस को प्रतिवर्ष एक थीम के साथ मनाया जाने लगा।

वर्ष 1999 में दुबई में हुए एक सम्मेलन के दौरन इस थिंकिंग डे का नाम आधिकारिक तौर बदल कर विश्व थिंकिंग डे यानी विश्व चिंतन दिवस किया गया। आज स्काउटिंग दुनियाभर में मौजुद है जिसमें कई युवा भाग लेते हैं और स्काउटिंग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। विश्व चिंतन दिवस को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स और बॉय स्काउट्स इंटरनेशल फेडरेशन द्वारा मनाया जाता है।

विश्व चिंतन दिवस 2023: थीम

प्रतिवर्ष विश्व चिंतन दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 2023 में इस दिवस को मनाने के लिए "हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य" तय की गई है। इस थीम के माध्यम से विश्व में लड़कियों के लिए अधिक सुरक्षा और एक शांत भविष्य की कल्पना को वास्तविक्ता में बदलना है और साथ ही प्रकृति के साथ सहयोग कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना है।

पिछले कुछ सालों की थीम
2022: "हमारी दुनिया, हमारा समान भविष्य: पर्यावरण और लैंगिक समानता"
2021: "शांति के लिए एक साथ खड़े रहें"
2020: "लिविंग थ्रेड्स"
2019: "नेतृत्व"
2018: "प्रभाव"

विश्व चिंतन दिवस 2023: महत्व

विश्व चिंतन दविस गर्ल स्काउट्स और गाइड्स के लिए चुना गया एक दिन है, जिसके माध्यम से विश्व में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन किया जाता है। विश्व चिंतन दिवस के माध्य्म से गर्ल स्काउट्स और गाइड अपने मूल्यों और लक्ष्यों का साझा करती है और उनका जश्न मनाते हैं। इस दिवस के माध्यम से भाईचारे और बहनों को मनाते हैं और एक मित्रता पूर्ण संबंधों की स्थापना करते हैं। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस भी कहा जाता है।

deepLink articles22 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 22 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स

deepLink articlesMPPEB Recruitment 2023: ग्रुप 5 के 4792 पदों के लिए एमपीपीईबी ने निकाली भर्ती, जाने कब से शुरू होंगे आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Thinking Day, also known as Vishwa Chintan Diwas in Hindi, is celebrated annually on 22 February. It is also called International Friendship Day. World Thinking Day is celebrated by Girl Scouts and Girl Guides. On this day i.e. 22 February, along with World Thinking Day, World Scout Day is also celebrated. World Thinking Day directly demonstrates women empowerment and is honored through this day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+