मदर टेरेसा, जिन्हें दुनिया भर में उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है, ने अपने जीवन में जो करुणा और दया दिखाई, वह मानवता के लिए एक महान प्रेरणा है। मदर टेरेसा का जीवन हमें बताता है कि सच्ची सेवा और समर्पण का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने अपने जीवन को मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया, और उनकी इसी भावना के कारण आज भी उनकी यादें और उनके कार्य हमें प्रेरित करते हैं।
मदर टेरेसा का जीवन करुणा, प्रेम, और सेवा का प्रतीक है। वे हमें प्रेरित करती है कि हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
कौन थी मदर टेरेसा? 10 लाइनों में जानिए उनके बारे में
- मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था। उनका असली नाम एग्नेस गोंझा बोयाजियू था।
- वे एक साधारण परिवार से थीं, लेकिन उनके अंदर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सेवा की भावना बचपन से ही थी।
- उन्हें 18 साल की उम्र में मिशनरी बनने की प्रेरणा मिली और वे आयरलैंड में 'सिस्टर्स ऑफ लोरेटो' मिशनरी में शामिल हो गईं।
- 1929 में भारत आईं और दार्जिलिंग में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा शुरू की।
- 1946 में, मदर टेरेसा को 'गरीबों के बीच जीने और उनकी सेवा करने' का आह्वान महसूस हुआ।
- 1948 में, उन्होंने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की, जो गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की सेवा में समर्पित संस्था है।
- मदर टेरेसा ने कोलकाता की झुग्गियों में अपनी सेवा शुरू की और वहां के गरीब, बेसहारा लोगों के लिए भोजन, दवा और आश्रय प्रदान किया।
- उनके कार्यों के लिए उन्हें 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया, बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के। जिसके बाद 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी सेवा और समर्पण की विरासत आज भी दुनिया भर में जीवित है।
- 2016 में, पोप फ्रांसिस द्वारा उन्हें संत घोषित किया गया, जिससे वे 'संत टेरेसा' के नाम से विश्वभर में पूजी जाने लगीं।
For Quick Alerts
For Daily Alerts
English summary
Who was Mother Teresa? Know about her in 10 lines.. Mother Teresa was born on 26 August 1910 in Skopje city of Macedonia. Her real name was Agnes Gonxha Boyajiu. She was from a simple family, but she had a sense of service for the poor and needy since childhood.
Story first published: Sunday, August 25, 2024, 23:59 [IST]