भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सूची | List of Public Sector Banks In India

List of Public Sector Banks In India: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Bank) देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये भारत की बैंकिंग प्रणाली की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक उन बैंकों को कहा जाता है जिन्हें सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इन बैंकों का स्वामित्व भी भारत सरकार के पास होता है।

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक क्या है और इनके कार्य क्या हैं?

यूपीएससी, एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भारतीय बैंकिंग प्रणाली और भारत में बैंक पर सामान्य ज्ञान के लिए इस लेख से संदर्भ ले सकते हैं। यहां भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से संबंधित तमाम जानकारी दी जा रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक क्या है?

आसान शब्दों में कहें तो यदि सरकार के पास किसी बैंक के 51% से अधिक शेयर हैं, तो बैंक को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। भारत में अब 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं। भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंकों का प्रभारी है। भारत सरकार आमतौर पर इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के एक प्रमुख को चुनती है, जो बैंक के सभी परिचालन निर्णय लेने का प्रभारी होता है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कार्य क्या होता है?

अन्य बैंकों की तरह सरकार के स्वामित्व और संचालन वाले ये बैंक ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाज के हर वर्ग को वित्तीय सेवाएं प्रदान करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कई तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें जमा, ऋण और अन्य बैंकिंग सुविधाएं शामिल हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि ये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), डिजिटल इंडिया और वित्तीय साक्षरता और समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्य पहलों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग में हाल ही में हुए विलय और एकीकरण

गौरतलब हो कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में विलय और एकीकरण हुए हैं। इसके कारण कम लेकिन अधिक मज़बूत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बने हैं। हाल के वर्षों में भारत सरकार ने मजबूत, अधिक कुशल बैंक बनाने के लिए कई बैंक विलय शुरू किए हैं। इस प्रक्रिया ने कुछ छोटे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बड़ी संस्थाओं में समेकित किया है। इससे बेहतर पूंजी, बेहतर प्रबंधन और शाखाओं का व्यापक नेटवर्क सुनिश्चित हुआ है।

मालूम हो कि 2019 में देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हुआ। 2020 में आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हुआ। 2020 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में विलय हुआ। 2020 में सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय हुआ। 2020 में ही इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हुआ।

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सूची (2024 तक)

आइए भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वर्तमान सूची पर एक विस्तृत नज़र डालें।

1. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्थापना: 1955

2. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
मुख्यालय: नई दिल्ली
स्थापना: 1894

3. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात
स्थापना: 1908

deepLink articlesभारत में शहरी सहकारी बैंकों की सूची| List of Urban Cooperative Banks in India

4. केनरा बैंक
मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
स्थापना: 1906

5. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्थापना: 1919

6. इंडियन बैंक
मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
स्थापना: 1907

7. बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्थापना: 1906

8. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
स्थापना: 1937

9. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्थापना: 1911

10. यूको बैंक
मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्थापना: 1943

11. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र
स्थापना: 1935

12. पंजाब और सिंध बैंक
मुख्यालय: नई दिल्ली
स्थापना: 1908

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Check the complete list of public sector banks in India as per the RBI guidelines. Get all the details about public sector banks, including their headquarters, services, and mergers, in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+