APJ Abdul Kalam: डॉ कलाम के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

Interesting Facts About APJ Abdul Kalam: भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम केवल एक वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि एक महान शिक्षक भी थे। देश का ऐसा कोई नागरिक नहीं है, जिन्हें उनके विचारों ने प्रेरित ना किया हो। बच्चों से लेकर बड़े तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को प्रेरणा मानते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। आज भी बच्चे-बच्चे की जबान पर उनका नाम है। लोग उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं और माने भी क्यों ना उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाई और साथ ही साथ देश की शिक्षा में भी अपना योगदान दिया है।

APJ Abdul Kalam: डॉ कलाम के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉ कलाम की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 27 जुलाई को मनाई जाती है। 27 जुलाई 2015 में एपीजे अब्दुल कलाम आईआईएम शिलांग में व्याखन दे रहे थे, इस बीच कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उस दौरान पूरा देश गम के अंधेरे में डूब गया था। उसके बाद से ही हर साल 27 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है और उन्हें श्रद्धांजली दी जाती है।

इस साल भारत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 8वीं पुण्यतिथि मना रहा है। आइए डॉ कलाम को याद करते हुए आज उनसे जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में आपको बताएं...

अब्दुल कलाम से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Kalam)

- अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने 10 साल की उम्र में अखबार बेचना शुरू किया था। कौन जानता था कि आने वाले समय में इस बच्चे का नाम हर भारतीय की जुबान पर होगा।

- कलाम के पिता एक स्थानीय मस्जिद में इमाम थे और एक नाव मालिक थे।

- डॉ अब्दुल कलाम भारत के पहले बैचलर (कुंवारे) राष्ट्रपति थे और इसके साथ ही वह शुद्ध शाकाहारी थे।

- एक मुस्लिम होने के बावजूद भी वह हिंदुओं की सभी परंपराओं से अच्छी तरह से परिचित थे।

- भारत के ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनके पास कभी टेलीविजन नहीं रहा।

- निजी संपत्ती के तौर पर उनके पास कुछ किताबें, एक विणा, कपड़े, एक सीडी प्लेयर और एक लैपटॉप था।

- डॉ कलाम को लेखन में बहुत रुचि थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में 22 कविताएं, 18 किताबें और चार गाने भी लिखे थे।

- 1992 से लेकर 1999 तक अब्दुल कलाम प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

- अब्दुल कलाम ने पोखरण -द्वितीय परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बाद ही वह अग्रणी परमाणु वैज्ञानिक के रूप उभरें।

- उनके जीवन से जुड़े तथ्यों में से सबसे आश्चर्य की बात ये है कि कलाम ने 48 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त की है।

- उन्हें बच्चों के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि देश का हर बच्चा उन्हें अपना आदर्श मानता है। वे अब्दुल कलाम ही थे जिन्होंने भारत के निर्माण के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने का विचार दिया था। उनका मानना था कि एक सफल और श्रेष्ठ भारत का निर्माण युवा पीढ़ी ही कर सकती है। उन्होंने युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।

- कलाम ने अपना आत्मकथा खुद लिखी थी। जिसका सबसे पहले प्रकाशन अंग्रेजी भाषा में किया गया था। उनके जीवन के बारे में जानने की लोगों की इच्छा ने किताब को बहुत सफलता दिलाई, जिसे देखते हुए इसे कई भाषाओं में अनुवाद किया गया।

- कलाम एक ऐसे महान व्यक्ति थे, जिनकी आत्मकथा (Kalam Autobiography) को फ्रेंच और चीनी समेत 13 भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

- उन्हें पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत रत्न (1997) जैसे पुरस्करों से सम्मानित किया जा चुका है।

deepLink articlesAPJ Abdul Kalam को भारत के राष्ट्रपति रहते हुए सहनी पड़ी ये आलोचनाएं

deepLink articlesAPJ Abdul Kalam Invention: जानिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के आविष्कारों के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Interesting Facts About APJ Abdul Kalam: APJ Abdul Kalam, known as the Missile Man of India, was not only a scientist but also a great teacher. There is no such citizen of the country, who is not inspired by his thoughts. From children to elders, Dr. APJ Abdul Kalam is considered an inspiration and loves him. Let us tell you about some important facts related to his life.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+