बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, जानिए कोर्स, कॉलेज और करियर स्कोप

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में परंपरागत कोर्स के अवाला कई नई तरह के कोर्स शामिल हो रहे हैं। जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नई सेवाएं उत्पन्न होने लगी है जिसके लिए नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। उसी तरह इंजीनयिरिंग में भी एक कोर्स है फूड टेक्नोलॉजी जिसे कक्षा 12वीं के बाद किया जा सकता है। इस कोर्स में छात्र बीटेक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को इस कोर्स में फूड और उसकी प्रोसेसिंग के विभिन्न पहुलों की जानाकारी दी जाती है। और वैसे भी खाना किसे पसंद नहीं होता है, ऐसे में फूड इंजीनियर की नौकरी से बेहतर क्या हो सकता है। आइए आपको इस कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दें।

फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक 4 साल का अंडर ग्रेजुएट कोर्स है, जिसे सेमेस्टर सिस्टम के माध्यम से 8 सेमेस्टर में बांटा गया है। इस कोर्स में छात्रों को फूड प्रोसेसिंग के साथ फूड प्लांट सेफ्टी, फूड एंड वेस्ट मैनेजमेंट, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, मशीनरी, प्रिजर्वेशन, हार्वेस्ट फिजियोलॉजी और कंप्यूटर स्किल जैसे कई विषयों की जानाकरी दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद छात्र चाहें तो पार्ले-जी, नेस्ले, ब्रिटानिया और भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आदि में नौकरी कर सालाना 2 से 10 लाख रुपये आराम से कमा सकते हैं। आइए आपको कोर्स की योग्यता, कॉलेज, जॉब और भर्तीकर्ता की जानाकरी दें।

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, जानिए कोर्स, कॉलेज और करियर स्कोप

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : योग्यता

- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में पास छात्र कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।
- 12वीं की परीक्षा में शामिल हुआ छात्र या परीक्षा में पास कर रिजल्ट का इंतजार कर रहा छात्र भी कोर्स के लिए आवेदन करने योग्य माना जाता है।
- 12वीं में छात्रों के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के छात्रों को कम से कम 45 से 50 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।
- जेईई परीक्षा की पात्रता के अनुसार छात्रों को 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : प्रवेश प्रक्रिया

फूड टेक्लनोलॉजी में बीटेक कोर्स में प्रवेश छात्र मेरिट और प्रवेश परीक्षा दोनों के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

मेरिट के आधार पर प्रवेश छात्रों को उनके द्वारा कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। वहीं प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए छात्रों को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को रैंक किया जाता है और काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को सीट अलॉट की जाती है।

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : प्रवेश परीक्षा

1. जेईई
2. जईई एडवांस
3. डब्ल्यूजेईई
4. एमएचटी सीईटी
5. बीआईटीएसएटी

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : सिलेबस

सेमेस्टर 1
• मैथमेटिक्स
• केमिस्ट्री
• फिजिक्स
• कंप्यूटर लिटरेसी
• इंजीनियरिंग ग्राफिक
• पर्सनैलिटी एंड डेवलपमेंट 1
• इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

सेमेस्टर 2
• मैटेरियल साइंस
• मैथमेटिक्स
• बायोलॉजी
• फूड बायोकेमिस्ट्री
• बेसिक इंजीनियरिंग
• पर्सनैलिटी एंड डेवलपमेंट 2
• वर्कशॉप

सेमेस्टर 3
• फूड माइक्रोबायोलॉजी
• अप्लाइड मैकेनिक्स एंड स्ट्रैंथ आफ मैटेरियल्स
• मैथमेटिक्स
• यूनिट ऑपरेशन इन फूड प्रोसेसिंग
• स्तुईचिओमेटरी एंड इंजीनियरिंग थर्मोडायनेमिक्स

सेमेस्टर 4
• हीट एंड मैस ट्रांसफर
• फूड प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग
• किनमैटिक्स ऑफ मशीनरी
• फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग
• कॉप्र प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग

सेमेस्टर 5
• रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग
• डेरी प्लांट इंजीनियरिंग
• बायोकेमेस्ट्री प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन
• फैट एंड ऑयल प्रोसेसिंग
• पोस्ट हार्वेस्ट फिजियोलॉजी
• कंप्यूटर स्किल

सेमेस्टर 6
• इंस्ट्रूमेंटेशन एंड प्रोसेस कंट्रोल
• ओपन इलेक्टिव 1
• फूड फर्मेंटेशन
• फूड प्लांट सेफ्टी
• फूड एंड वेस्ट मैनेजमेंट
• हजार्ड एनालिसिस

सेमेस्टर 7
• फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट
• फूड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी
• बेकरी एंड कन्फेक्शनरी
• ओपन इलेक्टिव 1
• ओपन इलेक्टिव 3

सेमेस्टर 8
• प्रैक्टिकल
• प्रोजेक्ट
• इंटर्नशिप
• ओपन इलेक्टिव 4
• ओपन इलेक्टिव 5

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : टॉप कॉलेज

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
2. जादवपुर विश्वविद्यालय
3. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला
4. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
5. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
6. कलासलिंगम अनुसंधान और शिक्षा अकादमी, कृष्णाकोविल
7. आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, जालंधर
8. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : आईआईटी कॉलेज

1. आईआईटी खड़गपुर 51.85 हजार - 10.46 लाख
2. आईआईटी कानपुर 53.25 हजार - 9.85 लाख
3. आईआईटी बॉम्बे 60.45 - 12.58 लाख
4. आईआईटी मद्रास 52.5 हजार - 10.5 लाख
5. आईआईटी रुड़की 54 हजार - 10 लाख
6. आईआईटी बीएचयू 56.3 के - 12.5 लाख

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : डायरेक्ट प्रवेश कॉलेज

1. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा - 1,92,000
2. निम्स यूनिवर्सिटी, जयपुर - 1,00,000
3. राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग तकनीकी परिसर - 3,23,000 (कुल शुल्क)

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : राज्य आधारित कॉलेज

चेन्नई

1. अलगप्पा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी - 2 लाख
2. खाद्य और डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान - 71,860
3. कॉलेज ऑफ फिश न्यूट्रिशन एंड फूड टेक्नोलॉजी, TNFU - 2.01 लाख
4. क्रिसेंट स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज (बी.एस. अब्दुर रहमान विश्वविद्यालय) - 6 लाख
5. समुद्री शिक्षा और प्रशिक्षण अकादमी - 5.94 लाख
6. तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय - 3.32 लाख
7. तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय - 32,000
8. धनलक्ष्मी श्रीनिवासन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - 2 लाख
9. श्री जयराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - 2 लाख

दिल्ली एनसीआर

1. एनआईआईटी विश्वविद्यालय - 13.2 लाख
2. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा - 7.68 लाख
3. स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सेट), शारदा यूनिवर्सिटी - 7.07 लाख
4. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - 7.2 लाख - 9.6 लाख
5. जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी - 6.8 लाख
6. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय - 2.85 लाख - 5.46 लाख
7. सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - 2.12 लाख
8. गलगोटिया विश्वविद्यालय - 6.36 लाख
9. स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय - 3.27 लाख
10. राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान

महाराष्ट्र

1. एमआईटी कॉलेज ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी - 7.39 लाख
2. रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान - 3.41 लाख
3. लक्ष्मीनारायण प्रौद्योगिकी संस्थान - 1.76 लाख
4. प्रौद्योगिकी विभाग, शिवाजी विश्वविद्यालय - 2.37 लाख - 3.28 लाख
5. संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय - 98.77 के
6. कॉलेज ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, मुरबाद - 3.32 लाख
7. स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोइनफॉरमैटिक्स - डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, नवी मुंबई - 8.1 लाख
8. कावयत्री बहिनाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय - 1.55 लाख
9. अन्नासाहेब डांगे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - 4.04 लाख
10. श्रमशक्ति कॉलेज ऑफ फूड टेक्नोलॉजी - 3.24 लाख

तमिलनाडु

1. करुणा प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान - 5.42 लाख - 7.24 लाख
2. हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी- 2 लाख
3. बन्नारी अम्मान प्रौद्योगिकी संस्थान - 2 लाख
4. केईसी - कोंगू इंजीनियरिंग कॉलेज - 2 लाख
5. प्रौद्योगिकी के नेहरू संस्थान - एनआईटी कोयम्बटूर - 2 लाख
6. श्री शक्ति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - एसआईईटी कोयम्बटूर - 2 लाख
7. करपागम उच्च शिक्षा अकादमी - KAHE कोयम्बटूर - 3.06 लाख
8. एसएनएस कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी - 2 लाख
9. कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन - 3.7 लाख - 4.91 लाख
10. पावई इंजीनियरिंग कॉलेज - 2 लाख

पंजाब

1. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी - 6.44 लाख
2. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 5.4 लाख - 7.2 लाख
3. डॉ एसएस भटनागर विश्वविद्यालय, केमिकल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान - 70.08 K
4. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय - 4.22 लाख
5. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय - 5.53 लाख
6. संत लोंगोवाल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान - 1.08 लाख - 2.33 लाख
7. भाई गुरुदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - 1.89 लाख - 4.88 लाख
8. पंजाब विश्वविद्यालय

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : विदेश के कॉलेज

1. जियांगन यूनिवर्सिटी चीन
2. वैगनिंगन नीदरलैंड विश्वविद्यालय
3. चीन कृषि विश्वविद्यालय चीन
4. दक्षिण चीन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय चीन
5. कैंपिनास ब्राजील विश्वविद्यालय
6. झेजियांग विश्वविद्यालय चीन
7. गेन्ट विश्वविद्यालय बेल्जियम
8. साओ पाउलो ब्राजील विश्वविद्यालय
9. मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय यू.एस
10. नानजिंग कृषि विश्वविद्यालय चीन

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : जॉब प्रोफाइल और वेतन

फूड कंसलटेंट - 2 लाख से 5 लाख सालाना वेतन
प्रोडक्शन मैनेजर - 2 से 7 लाख सालाना वेतन
फूड साइंटिस्ट - 1.50 से 7 लाख रुपये सालाना
प्रोसेस इंजीनियर - 2 से 5 लाख रुपये सालाना

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : भर्तीकर्ता

  • निफ्टेम
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
  • वालकोर फूड्स
  • ब्रिटानिया
  • एफएसएसएआई
  • मदर डेयरी
  • पार्ले-जी
  • बीकानेरवाला
  • पेप्सी
  • दिल्ली मिल्क स्कीम
  • नेस्ले
  • अलहट डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड

बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी : उच्च शिक्षा

फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र नौकरी के अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो वह छात्र इस नीचे दिए गए कोर्सेस में से किसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

1. एमटेक
2. एमएससी
3. एमबीए

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

deepLink articlesबीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में करियर कैसे बनाएं, जानिए कोर्स, कॉलेज और करियर स्कोप

deepLink articlesबीटेक इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में करियर कैसे बनाएं, जाने कोर्स, कॉलेज और जॉब ऑप्शन के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
B.Tech in Food Technology is a 4-year undergraduate course divided into 8 semesters through the semester system. This course can be done after class 12th. In the course, students are exposed to food processing along with many topics like food plant safety, food and waste management, packaging technology, machinery, preservation, harvest physiology and computer skills.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+