G20 Handbook for Students: जी20 से जुड़े 20 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

G20 Handbook for Students: जी20 को 20 का ग्रुप भी कहा जाता है। हर साल इसके सदस्यों देशों में ही इसकी अध्यक्षता घूमती रहती है। इस साल भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके चलते भारत के कई राज्यों में जी20 शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया गया। भारत में जी20 की अध्यक्षता के दौरान 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 8 से 10 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 की शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस जी20 में शामिल देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य कई प्रमुख भारत आए हैं।

G20 Handbook for Students: जी20 से जुड़े 20 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

जी 20 इस समय का सबसे हॉट टॉपिक है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की जी20 से संबंधित ढ़रों प्रश्न आयोजित होने वाली यूपीएससी, एसएससी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam Question) में आ सकती हैं। इसके साथ ही स्कूलों में होने वाले क्विज (School Quiz) में भी बच्चों से जी20 (G20 Quiz) प्रश्न पूछे जा सकते हैं। आप किसी स्कूल के छात्र हो, कॉलेज के हो या किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों जीके ऐसा महत्वपूर्ण विषय है जिसकी जानकारी होना आपके लिए आवश्यक है, ऐसे में जीके क्विज (GK Quiz) में हिस्सा लेने के लिए आपको जी20 के बारे में जानना आवश्यक है।

आपकी इसमें सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है जी20 हैंडबुक जो छात्रों को जी20 से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करेगी। आइए आपको जी20 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दें...

जी20 से संबंधिक महत्वपूर्ण तथ्य

• जी 20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी कहा जाता है।
• इसमें विश्व के 20 देश शामिल है।
• जी20 का कोई परमानेंट अध्यक्ष नहीं है।
• हर साल जी 20 के सदस्य देश इसकी अध्यक्षता करते हैं।
• 2023 में जी20 की अध्यक्षता भारत द्वारा की जा रही है।
• 2022 में जी20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया ने की थी।
• 1 दिसंबर 2022 को भारत को अध्यक्षता हैंडओवर की गई थी।
• जी 20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम, एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है।
• 1 दिसंबर 2023 को भारत जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को हैंडओवर करने वाला है।
• जी20 शिखर सम्मेलन शेप्रा ट्रैक और वित्त ट्रैक के आधार पर आयोजित किए जाते हैं।
• जी20 शिखर सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया।
• दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
• भारत मंडपम का उद्घाटन 26 जुलाई 2023 को किया गया था।
• जी20 वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए एक स्थायी मंच है जो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय को आकार देता है और सभी महत्वपूर्ण आर्थिक मुद्दों को नियंत्रित करता है।
• G20 में 19 देश शामिल थे - अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका,
• पीएम मोदी ने 9 सितंबर को जी 20 के स्थायी सदस्य के रूप में एक नए सदस्य अफ्रीकी संघ को शामिल करने की घोषणा की।
• जी20 शिखर सम्मेलन के विशेष निमंत्रण में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, स्पेन, ओमान, सिंगापुर, नाइजीरिया और नीदरलैंड जैसे देशों के नेता शामिल हैं।
• शेप्रा ट्रैक का नेतृत्व शेप्रा नामक नेताओं के प्रतिनिधि द्वारा किया जाता है।
• वित्त ट्रैक का नेतृत्व वित्त मंत्रालय और केंद्रीय बैंक गवर्नर करते हैं।
• ग्यारह सहभागिता समूह जिसमें प्रत्येक जी2 सदस्य से गैर-सरकारी प्रतिभागी शामिल होंगे, संवाद की सुविधा प्रदान करेंगे।

deepLink articlesAditya L1 Handbook: आदित्य एल-1 से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

deepLink articlesChandrayaan 3 Handbook: चंद्रयान से जुड़े 30 तथ्‍य छात्रों को जरूर याद कर लेने चाहिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
G20 Handbook for Students in Hindi: The charge of the presidency of G20 in 2023 is on India. India will hand over the presidency of G20 to Brazil on 1 December 2023. More than 200 meetings of the G20 were organized in India this year. The theme of G20 was decided as Vasudhaiva Kutumbakam, One Earth, One Family, One Future.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+