6 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 6 July)

6 July History: भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में हुआ। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, बैरिस्टर और शिक्षाविद थे, जिन्होंने प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1934 में 33 साल की उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति बने।

6 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 6 July)

आज के इस लेख में हम आपको 6 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 6 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

6 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1614: बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन 6 जुलाई 1614 को हुआ।
1787: पश्चिम बंगाल के शिबपुर में 6 जुलाई 1787 को भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1837: प्रसिद्ध समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म 6 जुलाई 1837 को हुआ।
1894: हिन्दी खड़ी बोली और 'भारतेन्दु युग' के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का निधन 6 जुलाई 1894 को हुआ।
1901: जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ।
1905: भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म 6 जुलाई 1905 को हुआ।
1944: नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को पहली बार महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा।
1935: बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को हुआ।
1940: कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति रहे नूर्सुल्तान नाज़र्बायव का जन्म 6 जुलाई 1940 को हुआ।
1946: अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म 6 जुलाई 1946 को हुआ।
1947:'यश भारती'से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म 6 जुलाई 1947 को हुआ।
1956: भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म 6 जुलाई 1956 को हुआ।
1959: वेल्लोर अस्पताल में 6 जुलाई 1959 को पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुई।
1962: भारत-चीन युद्ध की वजह से 44 वर्ष बाद बंद पड़ा नाथुला पास फिर से 6 जुलाई 1962 में खोल दिया गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
1986: आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन 6 जुलाई 1986 को हुआ।
1997: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन 6 जुलाई 1997 को हुआ।
2002: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन 6 जुलाई 2002 को हुआ।
2005: भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का निधन 6 जुलाई 2005 को हुआ।
2011: फिल्म निर्देशक मणि कौल का निधन 6 जुलाई 2011 को हुआ।
2014: पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन 6 जुलाई 2014 को हुआ।

6 जुलाई को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
विश्व जूनोज दिवस प्रतिवर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य उन बीमारियों पर प्रकाश डालना है जो जानवरों से पैदा होकर मनुष्यों में फैल सकती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
6 July History: Shyama Prasad Mukherjee, one of the founding members of the Bharatiya Jana Sangh, was born on 6 July 1901 in Calcutta. He was an Indian politician, barrister and educationist who served as the Minister of Industry and Supply in Prime Minister Jawaharlal Nehru's cabinet. Syama Prasad Mukherjee became the youngest Vice-Chancellor of the University of Calcutta in 1934 at the age of 33.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+