4 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 4 July)

4 July History: भारत में हर साल 4 जुलाई को स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि मनाई जाती है। स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। कहते हैं कि 4 जुलाई 1902 को ध्यान करते समय स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ। उनके शिष्यों के अनुसार, विवेकानन्द ने महासमाधि प्राप्त की - उनके मस्तिष्क में रक्त वाहिका का टूटना मृत्यु का संभावित कारण बताया।

4 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 4 July)

आज के इस लेख में हम आपको 4 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 4 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

4 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1760- मीर जाफर के बेटे मिरान की 4 जुलाई 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1789- ईस्ट इंडिया कंपनी ने 4 जुलाई 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1879- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 4 जुलाई 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
1897- प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 4 जुलाई 1897 को हुआ।
1898- भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 4 जुलाई 1898 को हुआ।
1916- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 को हुआ।
1943- भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म 4 जुलाई 1943 को हुआ।
1945- हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म 4 जुलाई 1945 को हुआ।
1963- राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन 4 जुलाई 1963 को हुआ।
1979- दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 4 जुलाई 1979 में शुरू हुआ।
1982- बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 4 जुलाई 1982 को हुआ।
2001- भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश 4 जुलाई 2001 को दिए गए।
2006- गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन 4 जुलाई 2006 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
4 July History: Swami Vivekananda's death anniversary is celebrated every year on 4 July in India. Swami Vivekananda was a famous and influential spiritual teacher of Vedanta. His real name was Narendra Nath Dutt. It is said that on July 4, 1902, Swami Vivekananda died while meditating. According to his disciples, Vivekananda attained Mahasamadhi – the rupture of a blood vessel in his brain cited as the probable cause of death.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+