22 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 22 July)

22 July History: आज ही के दिन 22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया था। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था। जिसे पहली बार 13 अप्रैल, 1923 को जलियांवाला बाग नरसंहार की स्मृति में एक कार्यक्रम के दौरान नागपुर में फहराया गया था।

22 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 22 July)

आज के इस लेख में हम आपको 22 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 22 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

22 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1894- पहली लोकसभा के सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ।
1898- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ।
1918- भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय 22 जुलाई 1918 को लंदन के पास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
1923- प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म 22 जुलाई 1923 को हुआ।
1933- भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन 22 जुलाई 1933 को हुआ।
1947- भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
1959- भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को हुआ।
1965- 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय का जन्म 22 जुलाई 1965 को हुआ।
1968- भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी का निधन 22 जुलाई 1968 को हुआ।
1970- महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को हुआ।
1981- भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने 22 जुलाई 1981 को कार्य करना प्रारंभ किया।
2009- 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण था।
2011- विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मायकोलॉजी के फफूंदी अनुसंधान दल ने 22 जुलाई 2011 को 100 से 115 डिग्री सेल्सियस तापमान सह सकने वाले तापरोधी फफूंदी के बीजाणुओं की खोज की।
2012- भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 22 जुलाई 2012 को निर्वाचित हुए।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
22 July History: On this day, on 22 July 1947, during the meeting of the Constituent Assembly, the National Flag of India was adopted in its present form. The National Flag of India was designed by Pingali Venkaiah. It was first hoisted on 13 April 1923 in Nagpur during an event to commemorate the Jallianwala Bagh Massacre.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+