2 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 July)

2 July History: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने 2 जुलाई 1972 में शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए। शिमला समझौते क्या था? यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच दिसम्बर 1971 में हुई लड़ाई के बाद किया गया था।

जिसमें पाकिस्तान के 90,000 से अधिक सैनिकों ने अपने लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में पाकिस्तानी शासन से मुक्ति प्राप्त हुई थी।

2 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 2 July)

आज के इस लेख में हम आपको 2 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 2 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

2 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1306- अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
1757- बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे मोहम्मद बेग ने 2 जुलाई 1757 में निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1981- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 2 जुलाई 1781 में हुआ।
1843- होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में 2 जुलाई 1843 को निधन हुआ।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 2 जुलाई 1862 में हुआ।
1916- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 2 जुलाई 1916 में हुई।
1940- ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई 1940 को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
1948- प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म 2 जुलाई 1948 में हुआ।
1956- 13वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य तूफ़ानी सरोज का जन्म 2 जुलाई 1956 में हुआ।
1950- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन 2 जुलाई 1950 में हुआ।
1976- वियतनाम गणराज्य का अंत 2 जुलाई 1976 में हुआ।
1976- साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने 2 जुलाई 1976 में समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
1983- स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने 2 जुलाई 1983 में मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
2004- भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने 2 जुलाई 2004 को जकार्ता में आपसी बातचीत की।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
2 July History: Prime Minister Indira Gandhi and President of Pakistan Zulfikar Ali Bhutto signed the Simla Agreement on 2 July 1972. What was Simla Agreement? This agreement was made after the December 1971 war between India and Pakistan. In which more than 90,000 soldiers of Pakistan surrendered to the Indian Army under the leadership of their Lieutenant General Niazi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+