World Civil Defence Day 2023: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

हर साल दुनिया भर मे विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने की शुरुआत 1990 में की गई थी। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन जिसे शॉर्ट में आईसीडीओ भी कहा जाता है, द्वारा शुरू किया गया था। आईसीडीओ मुख्य तौर पर नागरिक सुरक्षा के लिए कार्य करता है इसलिए उसके द्वारा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की शुरुआत की गई है। नागरिक सुरक्षा दिवस नगरिक सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है और इसके सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।

नागरिक सुरक्षा के महत्व को समझते हुए इस संगठन में 58 सदस्य देश हैं। सटीकता से बात करें तो विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को मुख्य उद्देश्य नि-स्वार्थ लोगों की सेवा में कार्य करना और सभी लोगों का सम्मान करना है। इसके साथ आपको बता दें की नागरिक सुरक्षा दिवस अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन की एक समृति के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि इस दिवस की शुरुआत ओसीडीओ द्वारा ही कई गई थी। आज इस लेख के माध्यम से आपको विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

World Civil Defence Day 2023: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है

1 मार्च को क्यों मनाया जाता है विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

प्रतिवर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 1 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1990 में की गई थी। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा की गई थी। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है।

अब सवाल ये उठता है कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना तो 17 अक्टूबर 1966 में की गई थी तो किस प्रकार इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा दिवस की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। जब इसकी स्थपना 17 अक्टूबर को की गई थी? तो आपको बता दें कि ये अतंर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन का संविधान 1 मार्च 1972 में प्रभाव हुआ तक जब की इसे वर्ष 1966 में अपनाया गया है। इसकी संविधान के प्रभावी होने की तिथि को चिन्हित करने के लिए ही विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को 1 मार्च को मनाए जाने का फैसाला लिया गया। तभी से आज तक विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को ओसीडीओ की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है।

अतंर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मुख्य तौर पर नागरिक सुरक्षा के लिए कार्य करती है। इस संगठन में 58 सदस्य राज्य और 17 पर्यवेक्षक राज्य शामिल है। जो नागरिक सुरक्षा के लिए महत्व को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

ओसीडीओ क्या है?

ओसीडीओ का पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन है। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन का गठन 1931 में सर्जन-जनरल जॉर्ज सेंट-पॉल द्वारा किया जिनेवा जोन एसोसिएशन द्वारा किया गया था। जिसे बाद में बदल कर अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन के रूप में 17 अक्टूबर 1966 में स्थापित किया गया। जिनेवा जोन एसोसिएशन के गठन के पीछे सेंट-पॉल का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे सुरक्षित क्षेत्र का निर्माण करना है जहां युद्ध और युद्धे के परिणामों को देखते हुए युद्ध के समय में निवासी शरण प्राप्त कर सकें।

सेंट-पॉल द्वारा जिनेवा जोन एसोसिएशन का गठन नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ एतिहासिक स्मारकों के सुरक्षा के लिए समर्पित था। युद्ध और आपदाओं की स्थिति से बचा जा सकें और इसके रोकथाम के लिए कार्य किया जा सकें। सबसे अधिक रूप में आबदी युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं से ग्रसीत होती है।

क्यों खास है विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

सिविल डिफेंस या नागरिक सुरक्षा एक प्रथा की तरह है, जिसमें युद्ध की स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के रोकथाम के बारे में, सुरक्षा के उपायों के बारे में और खुद के साथ-साथ आस-पास के लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित करने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा कि जाती है। और उन्हें एक व्यक्ति की जान के महत्व के बारे में समझाया जाता है। बताया जाता है कि किस प्रकार हर जान का किमत होती है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के माध्यम से आपदा रोकथाम के लिए कार्य करने वाले और लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। नागरिक सुरक्षा संगठन और उसके साथ कार्य करने वाले सभी लोगों के द्वारा जिन चुनौतियों का सामना किया जा रहा है उन्हें उजागर कर उनके प्रति आम जनता में जागरूकता पैदा करना है इस संगठन और इसे लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों के महत्व के बारे में समझाता है।

इस दिवस के माध्यम से नागरिक सुरक्षा और उसके लिए सहयोग करने वालों को बढ़ावा देना है और एक बुनियादी बाचव सेवा के बारे में सीखने के बारे में जोर देना है। ताकि किसी भी समय आपके सामने आई किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में आप अपने साथ कई लोगों क जान को बचा सकते हैं। इस दिवस के माध्यम से दुनिया भर के लोगों में नागरिक सुराक्षा को लेकर जागरूकता और समझ को आगे बढ़ाते हुए सेंट-पॉल के विचारों को इरादों को समर्थन करना है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2023 की थीम

हर साल इस दिवस को एक विशेष विषय (थीम) के साथ मनाया जाता है। ठीक उसी तरह इस साल भी इस दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2023 की थीम ""भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए दुनिया के अग्रणी उद्योग विशेषज्ञों को एकजुट करना है।" वहिं यदि पीछले साल की थीम की बात करें तो विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2022 की थीम थी "नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार करने वाला।"

deepLink articlesZero Discrimination Day 2023: 1 मार्च को क्यों मनाया जाता है शून्य भेदभाव दिवस, जाने इसका इतिहास, महत्व और थीम

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
World Civil Defense Day is celebrated on 1 March every year across the world. The celebration of this day was started in 1990. This day is celebrated as the anniversary of OCDO. Every year this day is celebrated with a theme. This year the theme of World Civil Defense Day 2023 is ""Uniting the world's leading industry experts for the safety and security of future generations."
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+