बीए एलएलबी पांच साल की अवधि का फुलटाइम ग्रेजुएशन स्तर का कोर्स है। जिसे किसी भी स्ट्रीम के छात्र 12वीं कक्षा पास करने के बाद कर सकते हैं। दरअसल, बहुत से छात्रों का सपना होता है कि वे वकील या जज बने, जिसके लिए वे बीएएलएलबी कर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। बता दें कि एलएलबी दो प्रकार से की जा सकती है या तो आप 12वीं करने के बाद सीधा बीए एलएलबी में दाखिला ले सकते हैं अन्यथा किसी भी कोर्स में ग्रेजुएशन कर छात्र 3 साल का एलएलबी कोर्स कर सकते हैं।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बीए एलएलबी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर बीए एलएलबी करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में बीए एलएलबी करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।
• कोर्स का नाम- बीए एलएलबी
• कोर्स का प्रकार- ग्रेजुएशन
• कोर्स की अवधि- 5 साल
• पात्रता- कक्षा 12वीं
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम/ मेरिट बेस्ड
• कोर्स फीस- 1.50 से 15 लाख तक
• कोर्स सैलरी- 3 से 6 लाख तक
बीए एलएलबी: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के 12वीं कक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में कुछ प्रतिशत छूट प्रदान दी जाती है।
बीए एलएलबी: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है जबकि कुछ कॉलेजों में मेरिट आधार पर भी एडमिशन दिए जाते हैं।
बीए एलएलबी के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार बीए एलएलबी में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि बीए एलएलबी के लिए एडमिशन प्रोसेस क्लैट, एमएच सीईटी लॉ, एलएसएटी आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें बीए एलएलबी का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
बीए एलएलबी: सिलेबस
सेमेस्टर 1
- कानून का परिचय
- समाजशास्त्र
- इतिहास- I
- अर्थशास्त्र- I
- लॉ ऑफ टोर्ट
- समाजशास्त्र
- अर्थशास्त्र- II
- राजनीति विज्ञान- II
सेमेस्टर 2
- वैध पद्धति
- अंग्रेजी- I
- राजनीति विज्ञान
- संविदा कानून
- इतिहास- II
- सामान्य अंग्रेजी- II
- विधिशास्त्र
सेमेस्टर 3
- आपराधिक कानून
- पारिवारिक कानून
- संपत्ति कानून
- संविदा-तृतीय नियम
- पारिवारिक कानून- II
- राजनीति विज्ञान- III
सेमेस्टर 4
- संवैधानिक कानून- I
- श्रम कानून- I
- पर्यावरण कानून
- संवैधानिक विधि- II
- समाजशास्त्र- III
सेमेस्टर 5
- आपराधिक कानून- I
- आपराधिक कानून- II
- प्रशासनिक कानून
- सार्वजनिक कानून
- संघर्ष कानून
- मानवाधिकार
- नागरिक प्रक्रिया संहिता
सेमेस्टर 6
- कॉर्पोरेट कानून- I
- कॉर्पोरेट कानून- II
- न्यायशास्त्र
- अंतर्राष्ट्रीय कानून
- कंपनी कानून
- बौद्धिक संपदा नियम
सेमेस्टर 7
- कराधान- I
- श्रम कानून- II
- वैकल्पिक पेपर- II
- मसौदा तैयार करना, दलील देना और कन्वेंशन करना
- व्यावसायिक नैतिकता
- वैकल्पिक पेपर- IV
सेमेस्टर 8
- वैकल्पिक पेपर- I
- पर्यावरण कानून- II
- कराधान- II
- बौद्धिक संपदा अधिकार
- वैकल्पिक पेपर- III
सेमेस्टर 9
- इक्विटी, ट्रस्ट, सूट मूल्यांकन और पंजीकरण का नियम
- निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून
- विलय, अधिग्रहण और प्रतियोगिता कानून
- वैकल्पिक पेपर- V
सेमेस्टर 10
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून
- मूट कोर्टस्टर्नशिप
- सेमिनार पेपर
- वैकल्पिक पेपर-VI
बीए एलएलबी: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- भारत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कानून स्कूल- फीस 8,70,000
- राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, नई दिल्ली- फीस 4,25,000
- नालसार विश्वविद्यालय कानून- फीस 10,60,000
- राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, जोधपुर- फीस 12,00,000
- पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंस, कोलकाता- फीस 3,05,000
- गुजरात राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय- फीस 6,00,000
- सहजीवन लॉ स्कूल- फीस 17,75,000
- जामिया मिलिया इस्लामिया- फीस 52,000
- राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ- फीस 5,50,000
- डॉ। राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी- फीस 3,00,000
- कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी- फीस 15,45,000
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय- फीस 60,000
- पंजाब विश्वविद्यालय- फीस 3,13,652
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय- फीस 3,00,000
- क्राइस्ट यूनिवर्सिटी- फीस 9,28,000
बीए एलएलबी: जॉब प्रोफाइल और शुरुआती वेतन
- कॉर्पोरेट वकील- वेतन 6-7 लाख
- कानूनी विश्लेषक- वेतन 5-6 लाख
- सिविल वकील- वेतन 4-6 लाख
- वकील- वेतन 4.5 लाख
- मुकदमेबाजी वकील- वेतन 5 लाख
- बौद्धिक संपदा वकील- वेतन 6-7 लाख
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
Career in LLM Constitutional Law 2023: संवैधानिक कानून में एलएलएम कर कैसे बनाएं करियर
Career in LLM Environmental Law 2023: एलएलएम एनवायरमेंटल लॉ में कैसे बनाएं करियर