24 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 24 July)

24 July History: आज के ही दिन 24 जुलाई 1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई थी। रामकृष्ण मिशन की स्थापना रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य स्वामी विवेकानन्द ने की। इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है। इस मिशन की स्थापना के केंद्र में वेदान्त दर्शन का प्रचार-प्रसार है। रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानता है जो कि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है।

24 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 24 July)

आज के इस लेख में हम आपको 24 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 24 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

24 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास

1911- भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म 24 जुलाई 1911 को हुआ।
1924- उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म 24 जुलाई 1924 को हुआ।
1928- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का जन्म 24 जुलाई 1928 को हुआ।
1932- रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना 24 जुलाई 1932 में की गई।
1935- 12वीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म 24 जुलाई 1935 को हुआ।
1937- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ।
1937- भारत कुमार के नाम से प्रसिद्ध हिंदी चलचित्र निर्माता, अभिनेता (क्रांति) मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ।
1939- भारतीय राज्य असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन 24 जुलाई 1939 को हुआ।
1945- बंगलोर स्थित 'विप्रो कॉर्पोरेशन' के अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को हुआ, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1945- भारतीय उद्योगपति अजिम हाशिम प्रेमजी का जन्म 24 जुलाई 1945 को हुआ।
1980- भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन 24 जुलाई 1980 को हुआ।
1985- प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म 24 जुलाई 1985 को हुआ।
1989- भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने 24 जुलाई 1989 में बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दिया।
1991- तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 जुलाई 1991 को संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोले।
1994- असम के बसबारी में 24 जुलाई 1994 को बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
2000- 24 जुलाई 2000 को एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2017- भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद यशपाल का निधन 24 जुलाई 2017 को हुआ।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
24 July History: On this day, 24 July 1932, the Ramakrishna Mission Seva Pratishthan was established. Ramakrishna Mission was founded by Swami Vivekananda, the supreme disciple of Ramakrishna Paramhansa. Its headquarter is at Belur near Kolkata. Propagation of Vedanta philosophy is central to the establishment of this mission. Ramakrishna Mission considers service and charity to others as Karma Yoga, which is an important principle of Hinduism.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+