यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Chemistry Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड द्वारा हाल ही में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सत्र 2022-23 के सिलेबस जारी किए गए हैं। इस सिलेबस में करीब 30 प्रतिशत का सिलेबस हटा कर जारी किया गया है। बोर्ड की तरफ से उचित मूल्यांकन के बाद सिलेबस को घटाने का फैसला लिया गया है। यूपी बोर्ड ने छात्रों की परीक्षा से पहले की बेहतर तैयारी के लिए रिवाइजड सिलेबस जारी किए हैं। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्र 2022-23 के लिए सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। सिलबेस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को upmsp.edu.in पर जाना होगा। यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारक सूचना जारी नहीं की गई है। ट्रेंड के अनुसार बात करें तो संभावना है की यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन मार्च 2023 में किया जाए।

कक्षा 12वीं के जो छात्र कैमिस्ट्री यानी रसायन विज्ञान की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन छात्रों को परीक्षा की तैयारी से पहले अपने विषय का सिलेबस डाउनलोड करना चाहिए। छात्रों को जारी किए कैमिस्ट्री के सिलेबस के माध्यम से वह परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की और उनके अंकों की जानाकरी प्राप्त कर पाएंगे। परीक्षा में आने वाले पैटर्न के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी। कैमिस्ट्री विषय साइंस स्ट्रीम में आने वाले विषयों में से एक हैं। जिसमें रसायनों और उनके बारे में छात्रों को पढ़ाया और सीखाया जाता है। जो छात्र इस साल कैमिस्ट्री की परीक्षा देने वाले हैं वह अपने विषय का सिलेबस करियर इंडिया हिंदी के पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए सिलेबस 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है। वह आसानी से वहां से अपना कैमिस्ट्री का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th Chemistry Syllabus PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कैमिस्ट्री सिलेबस कोर्स स्ट्रक्चर

यूनिट टॉपिक्स अंक
1. ठोस अवस्था (सॉलिड स्टेट) 5
2. विलयन (सॉल्यूशन) 7
3. वैद्युत रसायन (इलेक्ट्रोकेमेस्ट्री) 5
4. रासायनिक बलगतिकी 5
5. पेज कैमिस्ट्री 5
6. पी-ब्लॉक के तत्व 7
7. डी और एफ-ब्लॉक के तत्व 4
8. उपसहसंयोजक यौगिक 6
9. हैलोएल्केन और हैलोएरीन 5
10. ऐल्कोबॉल, फिनॉल और ईथर 5
11. एल्डिहाइड कीटोन, कार्बोक्सिलिक अम्ल 6
12. नाइट्रोजन युक्त कार्बन यौगिक 4
13. बायो मॉलिक्यूल 6
कुल 70

परीक्षा का आयोजन कुल 70 अंकों के लिए किय जाएगा और 30 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क होगा। इन दोनों का कुल मूल्यांकल 100 अंकों में से किया जाएगा। छात्र को प्रोजेक्ट वर्क और परीक्षा दोनों पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होगें।

कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने कक्षा 12वीं के सिलेबस 2022-23 की पूरी लिस्ट आ जाएगी। जारी इस लिस्ट से छात्र अपने विषयों के अनुसार सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कैमिस्ट्री सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

deepLink articlesयूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)

deepLink articlesयूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th English Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board has recently released the Syllabus for the session 2022-23 for class 12th students. In this syllabus, about 30 percent of the syllabus has been removed and released. After proper evaluation by the board, it has been decided to reduce the syllabus. Class 12th students can download the syllabus for the session 2022-23 by visiting the official website. To download the syllabus, students need to visit upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+