Top Workplace for Women 2022: महिलाओं के लिए भारत की 10 बेस्ट कंपनियों की सूची

महिलाओं के लिए बेहतर वर्कप्लेस को लेकर अक्सर ही चर्चा तेज रहती है। विश्व भर में महिलाओं को एक बेहतर वर्कप्लेस देने की बात होती है। कंपनियों में अक्सर ही महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव और हरासमेंट की घटानाओं के बारे में सुनने को मिलता रहा है ऐसे में जहां महिलाएं आए दिन के नया मुकाम हासिल करने में लगी है और खुद को साबित करने के लिए किसी के मुकाबले ज्यादा मेहनत कर रही हैं उन्हें एक अच्छा और सुरक्षित वर्कप्लेस मिलना ही चाहिए, जहां वह काम करे सकें वो भी बिना किसी डर के। वर्कप्लेस में होने वाले लिंग भेदभाव की स्थिति के कारण वह अक्सर जॉब बदलती रहती हैं एक समान अधिकार सबको मिलना चाहिए जिसमें उन्हें लिंग भेदभाव और सेफ्टी को लेकर दिक्कतों का सामना न करना पडें।

इन्हीं स्थितियों को देखते हुए ग्रेट प्लेस टू वर्क हर साल एक सर्वे का आयोजन करता है जिसमें वह महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट वर्कप्लेस की लिस्ट जारी करता है। ठीक उसी तरह इस साल भी महिलाओं के लिए भारत की बेस्ट वर्कप्लेस की लिस्ट जारी की है।

Top Workplace for Women 2022: महिलाओं के लिए भारत की 10 बेस्ट कंपनियों की सूची

ग्रेट प्लेस टू वर्क क्या है?

ग्रेट प्लेस टू वर्क एक ग्लोबल अथॉरिटी है जो कार्यस्थलों पर उच्च-विश्वास, उच्च प्रदर्श संस्कृति के निर्माण बनाए रखने पर जोर देता है। ये अथॉरिटी हर साल एक सर्वे करती है जिसमें वर उन कंपनियों के नाम कि लिस्ट जारी करती है जो कर्मचारियों को सबसे बेहतर काम करने का मौहाल प्रदान करती है। उसी तरह महिलाओं के लिए भी एक सर्वे होता है जिसमें महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर वर्कप्लेस देने वाली कंपनियों के नाम की लिस्ट जारी करती है।

इस साल हुए सर्वे जो महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट वर्कप्लेस को ढूंढने के लिए किया गया था उसमें ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया ने एक अत्यंत मजबूत कार्यप्रणाली लागू की। इस सर्वे में प्रत्येक भाग लेने वाले संगठन से बात कर उनका अनुभव जानने का प्रयत्न किया गया। इस सर्वे का मूल्यांकन रिसर्च आधारित ढांचे के माध्यम से किया जाता है जिसका कार्य ये सुनिश्चित करना है कि कंपनी में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों के बीच लिंग समानता संसकृति हो और उसके अच्छि तरह से स्थापित किया गया हो।

1122 कंपनियों में किया गया सर्वे

ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया ने भारत की 1,122 कंपनियों में सर्वे को आयोजित किया था जिसमें टॉप 100 की लिस्ट जारी की गई है। जिसे कई मानदंडों और रिसर्च के बाद किया गया।

सर्वे का मूल्यांकल के लिए पात्रता मानदंड

महिला कर्मचारी कम से कम 10% कार्यबल का गठन करती हैं।

ट्रस्ट इंडेक्स मूल्यांकन पर कम से कम 70% सकारात्मक प्रतिक्रिया साझा करने वाली महिला कर्मचारी, यानी ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ढांचे का उपयोग कर्मचारी अनुभव को मापने के लिए किया जाता है।

योग्य संगठनों का महिलाओं के कार्यस्थल के अनुभव, (बाइनरी) लिंग समानता अनुभव और स्तरों पर प्रतिनिधित्व पर आगे मूल्यांकन किया गया।

भारत की टॉप 10 कंपनियां जो महिलाओं के लिए है बेस्ट वर्कप्लेस

1. एक्सेंचर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
2. सिस्को सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
3. फोर्ड मोटर प्राइवेट लिमिटेड (फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशन) अन्य
4. एच एंड आर ब्लॉक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
5. एचपी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
6. पिटनी बोवेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
7. सेल्सफोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
8. सिंक्रोनी इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड वित्तीय सेवाएं और बीमा
9. थॉटवर्क्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
10. VOIS इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

टॉप 10 की इस लिस्ट में 8 संस्थान इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के हैं जो महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर काम करने का माहौल प्रदान करता है। इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, पीडब्ल्यूसी और मिंत्रा डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड टॉप 50 की लिस्ट में शामिल हैं।

deepLink articlesTop MBBS Colleges In Rajasthan 2022 राजस्थान के टॉप एमबीबीएस कॉलेज की लिस्ट

deepLink articlesTop Space Science College In India: भारत के टॉप स्पेस साइंस कॉलेज की लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Women are trying to achieve new heights day by day and are working harder than anyone to prove themselves, they must find a good and safe workplace, where they can work without any fear. To find out the best workplace for women, Great Place to Work conducts a survey every year in which it releases the list of the best workplace for women.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+