भारत में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप निकाली जाती है। लेकिन फैलोशिप प्रोग्राम कम होते हैं। स्कॉलरशिप में आपको शिक्षा प्राप्त करने में सहायता दी जाती है। लेकिन फैलोशिप में छात्रों को अपनी शिक्षा से अलग कुछ सिखने को भी मिलता है और साथ ही साथ स्टाइपेंड भी प्राप्त होता है। इंडिया फैलो द्वारा एक फैलोशिप प्रोग्राम है जो ग्रेजुशन कर रहे छात्र को 18 से 22 हजार की फैलोशिप प्रदान करता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023 के बारे में बताएंगे।
ये ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए सुनहारा मौका है अपनी खुद के विकास के लिए और आगे बढ़ने के लिए। हम बात कर रहे हैं इंडिया फैलो की जो ग्रेजुशन कर रहे छात्रों को 18 महीने की फूल टाइम फैलोशिप प्रदान करता है और प्रतिमाह 18,000 से 22,000 का स्टाइपेंड भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि इंडिया फैलोशिप की लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023 के इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आइए आपको इस फैलोशिप और इसकी आवेदन प्रक्रिया और लाभ की जानकारी विस्तार से दें।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023 : टाइमलाइन
आवेदन प्रक्रिया - 1 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023
टेलीफोनिक राउंड - 15 जनवरी से 15 फरवरी 2023
सिचुएशन जजमेंट टेस्ट - 1 फरवरी से 20 फरवरी 2023
असेसमेंट डे - 20 फरवरी से 5 मार्च 2023
फाइनल रिजल्ट - 10 मार्च
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023
इंडिया फैलो एक संस्थान है जो ग्रेजुशन के छात्रों को फैलोशिप प्रदान करती है। 18 महीने की इस फैलोशिप को चार भागों में विभाजित करके डिजाइन किया गया है। जो इस प्रकार है -
समाजिक परिवर्त
फैलोशिप की 18 महीने की अवधि के 16.5 महीने का समय समाजिक परिवर्त के लिए किए जा रहे कार्य के लिए दिया गया है। इसमें चुने गए फैलों को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। इसमें आपको देश के किसी भी हिस्सा में भेजा सकता है, जिसमें एक फैलो को अपने कार्य क्षेत्र में ही रहना होगा, जो कि एक ग्रामीण या पेरी-शहरी सेटअप हो सकता है। इन क्षेत्रों की परेशानियों आदि को समझने के लिए उसके साथ मेंटर्स और अन्य सहकर्मी भी होंगे। इसके माध्यम से आप भारस के सामने आने वाले समाजिक मद्दों और संवेदनशीन चेतना की अच्छी और गहरी समझ पैदा कर सकते हैं।
आवासीय प्रशिक्षण (रेजिडेंटल ट्रेनिंग)
चयनित फैलो को 45 दिन की आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें उन्हें अपने अन्य फैलो साथियों के साथ समान्य स्थान पर लाया जाएगा। फैलोशिप की इस यात्रा को हर 6 महीने में चार भागों में विभाजित किया जाएगा जो क्रमशः इस प्रकार है - इंडक्शन, मिडपॉइंट, ट्रैवल वर्कशॉप और एंडपॉइंट।
मेंटरशिप
इसमें फैलो को सलाहकारों के एक समूह से अवगत कराया जाएगा जो उन्हें मेंटर्सशिप प्रदान करेंगे और उनका मार्गदर्शन का कार्य करेंगे। मेंटरशिप देने के लिए इस प्रोग्राम पेशेवरों को शामिल किया गया है।
लर्निंग प्रोसेस
फैलोशिप की 18 महीने की अवधि में फैलो को लगातार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इसमें उन्हें मासिक ब्लॉग/व्लॉग/पॉडकास्ट के माध्यम से अपनी अनुभवों के बारे में बताना है। फैलोशिप के अंत तक आते आते फैलो को एक विस्तृत मोनोग्राफ पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह से चयनित फैलो में महत्वपूर्ण कौशल का विकास किया जाता है।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम : योग्यता
- आवेदन की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष की बीच होनी चाहिए।
- पहले से ग्रेजुएट या 10 अप्रैल से पहले ग्रेजुएट होने वाले है तो आवेदन कर सकते हैं।
- भारत में किसी भी स्थान पर जाने और रहने में समर्थ है तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- फैलोशिप की अवधि 18 महीने की है और ये एक फूल टाइम फैलोशिप है।
आपको बता दें कि ये फैलोशिप कोई नौकरी नहीं है इसमें आपको 24*7 जुड़े रहना पड़ेगा। इसलिए जो उम्मीदवार इसके लिए तैयार हैं वह फैलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम : लाभ
इस फैलोशिप के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 18 से 22 हजार का प्रतिमहा स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। मेट्रो शहरों और देश के बाकि हिस्सों के लिए स्टाइपेंड अगल-अलग है। मेट्रो शहरों में प्रतिमाह स्टाइपेंड 22 हजार का होगा और देश के अन्य हिस्सों में प्रतिमाह स्टाइपेंड 18 हजार का तय किया गया है। इसमें उम्मीदवार को स्टाइपेंड के साथ मेंटरशिप भी प्राप्त होगी। साथ ही इंडिया फैलो ये सुनिश्चित करता है कि चुने गए उम्मीदवार की जेब से किसी भी प्रकार का खर्च न हो।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम : सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन की प्रक्रिया आवेदन से बाद 3 चरणों में की जाएगी। जिसकी जानकारी आपके लिए इस प्रकार है-
टेलीफोनिक राउंड - आवेदन के बाद यदि आपका फॉर्म शॉर्टलिस्ट किया जाता है तो आपको टीम की तरफ से एक टेलीफोन आएगा जिसमें आपकी बातचीत पूर्व फैलो से होगी। ये छात्र आपको इस प्रोग्राम के बारे में अच्छी समझ प्रदान करेंगे और आपसे प्राप्त हुई जानकारी टीम को दी जाएगी।
सिचुएशन जजमेंट टेस्ट : टेलीफोनिक राउंड में चुने गए उम्मीदवारों को से वास्तविक जीवन से संबंधि कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें उनके द्वारा दिए गए उत्तरों पर उन्हें जज किया जाएगा। प्रश्नों उम्मीदवारों को ई-मेल में भेजे जाएंगे जिनके उत्तर उन्हें लिख कर भेजने हैं।
असेसमेंट डे: टेलीफोनिक राउंड पास करने वाला हर उम्मीदवार असेसमेंट में राउंड में शामिल होता है। जिसमें समूह गतिविधि यानी ग्रुप एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एक पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इन सभी राउंड को पास करने वाले उम्मीदवार को फैलोशिप प्रदान की जाएगी।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
चरण 1 - इंडिया फैलोशिप 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इंडिया फैलो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
चरण 2 - होमपेजपर दिए गए "द फैलोशिप" पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने खुले नए पेज पर दिए गए अप्लाइ के बटन पर क्लिक करना है।
चरण 3 - अप्लाइ के बटन पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा जहां सबसे नीचे आवेदन फॉर्म दिया गया है।
चरण 4 - आवेदन फार्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में दिया गया है। उम्मीदवारों की फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भर कर नेक्सट के बटन पर क्लिक करना है।
चरण 5 - नेक्सट के बटन पर क्लिक कर उम्मीदवारों को अगले चरण में मांगी गई सारी जानकारी भर कर सबमिट करना है।
चरण 6 - सबमिट करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और एक प्रिंट भी जरूर लें।
इंडिया फैलो सोशल लीडरशिप प्रोग्राम 2023 के आवेदन का डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
पोस्टग्रेजुएशन के छात्रों के लिए Reliance Foundation ने निकाली 6 लाख की स्कॉलशिप, जाने पूरी डिटेल्स