इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया को खोल दिया है। आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड 2021 के पांचवें संस्करण चुने जाने वाले उम्मीदवार को 5 लाख रुपए मिलेंगे। आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2021 तक है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड 2021 का पूरा विवरण नीचे देखें।
आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड 2021 का उद्देश्य
आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत में स्नातक इंजीनियरिंग छात्रों को इनोवेशन के लिए प्रेरित करना है। आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड को इस वर्ष आईईटी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक डिजिटल प्रारूप में फिर से लॉन्च किया है। आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड्स के पिछले चार संस्करणों को 2013 - 2016 के लिए भारत भर के छात्रों से 20,000 से अधिक प्रविष्टियों के साथ इंजीनियरिंग समुदाय से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली। यह पुरस्कार कठोर मानकों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन करता है, जिसमें अकादमिक प्रदर्शन, पाठ्येतर गतिविधियों, आउटरीच गतिविधियों की श्रेणी और शामिल हैं।
IET India Scholarship 2021 Registration Link
आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
चरण 1: आईईटी की आधिकारिक वेबसाइट india.theiet.org पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 अकाउंट पर क्लिक करें।
चरण 3: यहां नए उम्मदीवारों को रजिस्टर करना होगा और लॉगइन करना होगा।
चरण 4: अब आप आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 एप्लीकेशन फॉर्म में विवरण भरें।
चरण 5: पूरा विवरण भरने के बाद सबमिट करें और अंत में उसका एक प्रिंटआउट लें।
Rajasthan Scholarship 2021: राजस्थान शाला दर्पण प्रोग्राम शुरू, कक्षा 1से 12वीं तक के छात्र करें आवेदन
आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप 2021 की चयन प्रक्रिया क्या है?
आईईटी इंडिया स्कॉलरशिप अवार्ड 2021 के लिए स्कॉलर्स का चयन 4 चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसे अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया है। दूसरे चरण में उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन टेस्ट में प्राप्त योग्यता पर किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार को अगले स्तर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। तीसरे चरण में जूरी द्वारा दिए गए विषयों को पार करना होगा और फिर चौथे चरण में ग्रुप डिशकशन पर आधारित होगा।