Bihar Board BSEB Central Sector Scheme Scholarship For Students बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2021 में उत्तीर्णता प्राप्त 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों की सूची बेवसाइट पर जारी कर दी है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को आवेदन करने के उपरांत सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी योजना के तहत स्कास्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद के लिए तीन वर्ष तक यह स्कॉलरशिप दी जाती है।
आवेदन करने के लिए एनएसपी का पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक एनएसपी की वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रों को इंटर का रोल नंबर और रोल कोड देना होगा। बताया गया कि इंटर पास करने के बाद स्नातक या अन्य किसी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र-छात्राओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
बीएनएमयू में डिग्री पार्ट वन (सत्र 2021-22) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से यहां से छात्र-छात्राएं अभी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से प्लस टू स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान को निर्देश गया है कि इस योजना से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं को दें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकें। छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान भारत सरकार द्वारा डीबीटी प्रोग्राम के तहत लाभुक के खाते में किया जाता है।
बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए कटऑफ
केटेगरी | विज्ञान | कला | वाणिज्य |
सामन्या | 376 | 300 | 331 |
ओबीसी | 337 | 342 | 357 |
एससी | 311 | 306 | 304 |
एसटी | 303 | 303 | 304 |
बिहार बोर्ड की छात्राओं के लिए कटऑफ
केटेगरी | विज्ञान | कला | वाणिज्य |
सामन्या | 365 | 346 | 338 |
ओबीसी | 312 | 366 | 359 |
एससी | 325 | 305 | 305 |
एसटी | 303 | 303 | 304 |
बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है छात्रों की सूची
छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक एनएसपी की वेबसाइट https://scholarships.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 12वीं बोर्ड पास करने के बाद इसका आवेदन लिया जाता है।
बिहार बोर्ड ने कट ऑफ भी जारी किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को हर महीने एक हजार राशि और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दो हजार प्रति महीने की राशि छात्रवृति के लिए दी जाती है। यह छात्रवृति मेधावी छात्रों को दी जाती है। इसका लाभ लेने के लिए आवेदक के अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रुपए से अधिक नहीं होने चाहिए।
सरकारी नौकरी की परीक्षा में मिलेगी सफलता, गांठ बांध लें ये 7 बातें
सरकारी नौकरी का इंटरव्यू पहली बार में होगा क्लियर, ध्यान रखें ये 5 बातें