झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची| List of Chief Minister of Jharkhand

List of Chief Minister of Jharkhand: 'वनों की भूमि' कहा जाना वाला भारतीय राज्य झारखंड समृद्ध वनस्पतियों और जीवों से संपन्न है। प्रकृति और सुंदरता का संपूर्ण मनोरम दृश्य देखने के लिए, प्राणी उद्यान और राष्ट्रीय उद्यानों का दौरा किया जा सकता है। भारत के पूर्वी भाग में स्थित झारखंड राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ था। इससे पहले झारखंड दक्षिणी बिहार का हिस्सा था।

झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची| List of Chief Minister of Jharkhand

झारखंड भारतीय राज्यों पश्चिम बंगाल (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम), छत्तीसगढ़ (पश्चिम), बिहार (उत्तर) और ओडिशा (दक्षिण) से घिरा हुआ है। राज्य 30,778 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। रांची राज्य की प्रमुख राजधानी है, जबकि उपराजधानी दुमका है। और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर है।

झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बाबूलाल मराण्डी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 17 मार्च 2003 तक सीएम का कार्यभार संभाला। बाबूलाल मराण्डी वर्तमान में झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। इससे पहले वह झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष और 12वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा में मरांडी से सांसद भी रह चुके हैं।

झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

भारतीय राजनीतिज्ञ हेमंत सोरेन झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 29 दिसंबर 2019 को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया था। वह झारखंड में एक राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।

हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में बरहेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रीमण्डल में उप मुख्यमंत्री थे। 2014 के चुनावों में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमलाल मुरमू को 24087 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। जिसके बाद वे 23 दिसंबर 2019 को झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट से वे विधायक चुने गए। हेमंत सोरेन पूर्व में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची

क्रं. नामकार्यकाल कब सेकब तकपार्टी
1
हेमन्त सोरेन
29 दिसंबर 2019
वर्तमान
झारखंड मुक्ति मोर्चा
2
रघुबर दास
28 दिसंबर 2014
29 दिसंबर 2019
बीजेपी
3
हेमन्त सोरेन13 जुलाई 2013
28 दिसंबर 2014
झारखंड मुक्ति मोर्चा
4
राष्ट्रपति शासन
18 जनवरी 201312 जुलाई 2013एन/ए
5
अर्जुन मुंडा
11 सितम्बर 2010
18 जनवरी 2013बीजेपी
6
राष्ट्रपति शासन
19 जनवरी 2009
29 दिसंबर 2009
एन/ए
7
शिबू सोरेन27 अगस्त 200818 जनवरी 2009
झारखंड मुक्ति मोर्चा
8
मधु कोड़ा
14 सितम्बर 2006
23 अगस्त 2008स्वतंत्र
9
अर्जुन मुंडा12 मार्च 2005
14 सितम्बर 2006
बीजेपी
10
शिबू सोरेन02 मार्च 200512 मार्च 2005
झारखंड मुक्ति मोर्चा
11
अर्जुन मुंडा18 मार्च 200302 मार्च 2005बीजेपी
12
बाबूलाल मरांडी15 नवंबर 200017 मार्च 2003बीजेपी
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of Chief Minister of Jharkhand: Babulal Marandi, an Indian politician and member of the Bharatiya Janata Party, was sworn in as the first Chief Minister of Jharkhand on 15 November 2000 and served as CM until 17 March 2003. Babulal Marandi is currently the Leader of the Opposition in the Jharkhand Legislative Assembly.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+