JAC 12th Toppers List 2024: जैक 12 टॉपर लिस्ट जारी, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में लड़कियों ने किया टॉप, चेक लिस्ट

JAC 12th Toppers List 2024 Stream wise : झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक बोर्ड ने मंगलवार को अकादमी परिसर में जैक बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया। कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस बार 85.48 प्रतिशत रहा, अर्थात इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 85 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। जेएसी कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट के अनुसार तीनो स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियों ने टॉप किया है।

कुल 85.48 प्रतिशत रहा जैक 12वीं का रिजल्ट; आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स में लड़कियों ने किया टॉप, चेक लिस्ट

जैक 12वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में 72.7 फीसदी लड़के और 72.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। कॉमर्स में लड़कों का पास प्रतिशत 88.40% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% रहा। शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव उमा शंकर सिंह ने कहा कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने की वजह से रिजल्ट में गिरावट आयी है। उन्होंने कहा कि फिजिक्स और केमेस्ट्री में रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहा।

बता दें जैक ने पहली बार अप्रैल में ही रिजल्ट जारी किया है। पहले मई-जून में परिणाम जारी होते थे। चुनाव के मद्देनजर पहले की रिजल्ट को जारी किया गया है। जैक चेयरमैन ने बताया कि इस बार भी टॉपरों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। (Jharkhand Board Class 12th Toppers List 2024)

जेएसी 12वीं परिणाम राज्य में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट का लिंक उम्मीदवारों को झारखंड बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर भी उपलब्ध होगा। इस साल, झारखंड बोर्ड ने राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 फरवरी से 26 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षाएं आयोजित कीं।

बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा की गई। बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, प्रभाग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरण साझा किए गए। परीक्षा में करीब 3,44,822 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।

JAC 12th Result 2024 स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की सूची

जेएसी 12वीं परिणाम 2024 मंगलवार को घोषित किया गया। जैक बोर्ड द्वारा स्ट्रीम वाइज टॉपर्स सूची नीचे दी जा रही है-

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर सूची 2024 | Jharkhand Board 12th Arts Topper List 2024

  • रैंक 1 जीनत प्रवीण, रांची
  • रैंक 2 बहामिन धान, एसएस प्लस हाई स्कूल, खूंटी
  • रैंक 3 दीपाली कुमारी, अर्सलाइन

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर सूची 2024 | Jharkhand Board 12th Commerce Topper List 2024

  • रैंक 1 प्रतिभा साहा, अर्सलाइन
  • रैंक 2 रिया कुमारी, अर्सलाइन
  • रैंक 3 सृष्टि, अर्सलाइन

झारखंड बोर्ड 12वीं विज्ञान टॉपर सूची 2024| Jharkhand Board 12th Science Topper List 2024

  • रैंक 1 स्नेहा, अर्सलाइन इंटर कॉलेज
  • रैंक 2 रितिका कुमारी, हज़ारीबाग
  • रैंक 3 पंकज साहू, एसआईएसआई

JAC Jharkhand Board 12th Result 2024 जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम कैसे जांचें

जेएसी 12वीं परिणाम 2024 देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करे सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चरण 1: जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
चरण : भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JAC 12th Toppers List 2024 Stream wise: Jharkhand Academic Council JAC Board released the JAC Board Inter result in the academy campus on Tuesday. This time the result of class 12th was 85.48 percent, that is, more than 85 percent students have achieved success in the intermediate examination. Girls have once again won in the JAC class 12th exam results. According to Jharkhand Board Inter Result, girls have topped in all three streams i.e. Science, Commerce and Arts.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+