JAC 12th Result 2024 Pass Percentage: जानिए बीते 10 वर्षों में कैसा रहा झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट

JAC 12th Result 2024 Pass Percentage: झारखंड अकादमिक काउंसिल (जेएसी या जैक) द्वारा 30 अप्रैल को झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 घोषित किया गया। जैक बोर्ड क्लास 12वीं के छात्रों को बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जैक की ओर से एक आधिकारिक प्रेस सम्मेलन कर जैक 12वीं रिजल्ट 2024 जारी किया गया। इस वर्ष झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 में 84.26 फीसदी लड़के और 86.78 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। जेएसी 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा रहा।

जैक बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर उपलब्द्ध है। जैक बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम के अनुसार, तीनों संकाय में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में श्रेष्ठ रहा। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट के अनुसार तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में लड़कियों ने टॉप किया है। साइंस में रांची की जीतन प्रवीण, कॉमर्स में अर्सलाइन की प्रतिभा साहा, और आर्ट्स में अर्सलाइन इंटर कॉलेज की स्नेहा ने टॉप किया है। जैक बोर्ड ने रिजल्ट के साथ साथ जैक 12वीं इंटर टॉपर लिस्ट भी जारी किया है।

JAC 12th Result 2024 Pass Percentage: जानिए बीते 10 वर्षों में कैसा रहा झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट

वहीं यदि स्ट्रीम वाइस कुल पास प्रतिशत की बात करें तो जैक 12वीं रिजल्ट 2024 के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस में लड़कों का रिजल्ट 72.7 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 72.67 फीसदी रहा। कॉमर्स में लड़कों का पास प्रतिशत 88.40% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% रहा। जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 40.78 फीसदी छात्रों को फर्स्ट डिविजन मिला है।

JAC 12th Result 2024 क्या कहते हैं आंकडें?

आर्ट्स में 93.7 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 83,404 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है। आर्ट्स में कुल 2 लाख 24 हजार 502 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2 लाख 6 हजार 685 छात्र ही परीक्षा में पास हुए हैं।

कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो 90.06 प्रतिशत (23,235) छात्र पास हुए हैं। करीब 61% परीक्षार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है। कॉमर्स में कुल 25,907 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 25,644 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

साइंस में करीब 94, 433 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 93,805 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। लेकिन सिर्फ 68,203 छात्र ही परीक्षा में पास हुए हैं। करीब 72.70 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन से उतीर्ण हुए हैं।

वहीं यदि बात वोकेशनल कोर्स की करें तो 508 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से केवल 493 छात्र ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 493 में से 439 छात्र यानी 89.22 परसेंट स्टूडेंट पास हुए हैं। साइंस में 72.2 फीसदी लड़के और 72.67 फीसदी लड़कियां पास हुए हैं, कॉमर्स में 93 % लड़कियां सफल हुई हैं। वहीं आर्ट्स में भी लड़कियां आगे रहीं।

Jharkhand Board 12th Inter Result 2024 10 years Pass Percentage

यहां पिछले 10 वर्षों के जैक इंटर परिणाम (Jharkhand Board Inter result) पास प्रतिशत आँकड़े सूचीबद्ध किये गये हैं। यहां वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक के प्रत्येक वर्ष के पास प्रतिशत की सूची प्रदान की जा रही है:

1
वर्ष
छात्रों की संख्या कुल उत्तीर्ण प्रतिशत
2
2024 3,44,82285.48
3
20233,88,37988.60
4
20225,99,24597.42
5
20213,31,05690.71
6
202023436377.37
7
201931236869.14
8
201830000067.49
9
201732610361.8
10
201632200060.65
11
201531135962.94
12
201422324858.36


स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण | JAC 12th Result 2024 How to download scorecards

झारखंड बोर्ड जैक 12वीं परिणाम 2024 jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
चरण 2: इंटर या कक्षा 12वीं परिणाम 2024 टैब खोलें
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण रोल कोड और रोल नंबर प्रदान करें
चरण 4: लॉग इन करें और अपना रिजल्ट जांचें
चरण 5: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए जैक 12वीं परिणाम स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Jharkhand Academic Council declared Jharkhand Board Class 12th Result 2024 on April 30. In Jharkhand Board Inter Result 2024, 84.26 percent boys and 86.78 percent girls have passed. Listed here are the Jack Inter result pass percentage statistics for the last 10 years. JAC 12th Result 2024 Pass Percentage, check year wise pass percentage, Jharkhand board Inter scorecard
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+