Teachers Day Essay for Class 1: कक्षा 1 के छात्र कुछ ऐसे लिख सकते हैं शिक्षक दिवस पर निबंध

Teachers Day Essay for Class 1: भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। ये दिन शिक्षकों के लिए समर्पित होता है। शिक्षा देने वाले इन गुरुओं को सम्मानित करने के लिए और उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस भारत में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का प्रतीक है। वे केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं थे बल्कि एक महान शिक्षक भी थे। उनकी लोकप्रियता छात्रों में बहुत अधिक थी। उन्हें श्रद्धांजली देने और उनके द्वारा किए योगदानों को सम्मानित करने के लिए उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के दिन सभी छात्र अपने शिक्षकों को उनके योगदान और समर्पण के लिए धन्यवाद करते हैं। ये दिन स्कूल और कॉलेज में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है खास कर स्कूलों में।

Teachers Day Essay for Class 1: कक्षा 1 के छात्र कुछ ऐसे लिख सकते हैं शिक्षक दिवस पर निबंध

जब बात आती है स्कूलों की तो हम सभी जानते हैं की 'मेरे प्रिय शिक्षक' पर निबंध सबसे पसंदीदा निबंध विषय होता है। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 6 तक शिक्षक पर निबंध अक्सर भी लिखवाया जाता है और परीक्षाओं में भी इससे संबंधित प्रश्न आते है। आज इस लेख में हम कक्षा 1 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए निबंध लिखने के कुछ उदाहरण लाए हैं। क्योंकि बच्चा कक्षा 1 में है इसलिए हम आपको 10 लाइनों वाले निबंध के उदाहरण देंगे।

deepLink articlesTeachers Day 2023 : शिक्षक दिवस पर अपनेे शिक्षकों के साथ साझा करें सुंदर ग्रीटिंग कार्ड

कक्षा 1 के लिए शिक्षक दिवस निबंध

यहां आपके लिए कुछ सैंपल निबंध दिए गए है।

सैंपल 1

1. भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है।
2. 5 सितंबर को ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
3. वह भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे।
4. उन्होंने भारत की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
5. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे।
6. उन्हें शिक्षा से प्रेम था। उनकी याद में हम हर साल शिक्षक दिवस मनाते हैं।
7. शिक्षक दिवस शिक्षकों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
8. इस दिन हम अपने पसंद के शिक्षक को उपहार देते हैं और उन्हें धन्यवाद करते हैं।
9. शिक्षक दिवस के दिन स्कूलों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
10. उन प्रतियोगिताओं में शिक्षक और बच्चे सब मिलकर हिस्सा लेते हैं और खुशियां मनाते हैं।

सैंपल 2

1. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को हुआ था।
2. हर साल उनकी जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
3. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे।
4. ये दिन शिक्षकों को धन्यवाद करने का होता है।
5. शिक्षक समाज को निस्वार्थ शिक्षा प्रदान करते हैं।
6. हमें अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।
7. शिक्षक हमारे भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करते हैं।
8. शिक्षक हमें एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं।
9. हमें अपने शिक्षक के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
10. आज हम अपने सभी शिक्षकों को धन्यवाद करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।

सैंपल 3

1. हम शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाते हैं।
2. ये दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।
3. शिक्षक दिवस की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सम्मानित करने के लिए की गई थी।
4. 5 सितंबर को ही भारत के महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।
5. मेरे स्कूल में शिक्षक दिवस के दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
6. स्कूल के बच्चे शिक्षक बनते हैं और शिक्षकों को आराम करने दिया जाता है।
7. शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों के साथ बच्चे कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और उनके लिए ये दिन खास बनाते हैं।
8. शिक्षक दिवस के दिन हम अपने पसंद के शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड और चॉकलेट जैसे उपहार देते हैं।
9. शिक्षक हमारे माता-पिता से बढ़कर होते हैं और हमारे सच्चे मित्र भी होते हैं।
10. मैं बड़ा होकर एक शिक्षक बनना चाहता हूं।

deepLink articlesTeacher's Day Quiz 2023: शिक्षक दिवस क्विज में लीजिए हिस्सा, दीजिए इन आसान से सवालों के जवाब

deepLink articlesDr. Sarvepalli Radhakrishnan GK Quiz: सर्वपल्ली राधाकृष्णन से संबंधित प्रश्नावली, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Teachers Day Essay for Class 1: Teachers Day is celebrated every year on 5th September in India. This day is dedicated to teachers. The most favorite topic of essay for class 1 students in schools is 'my dear teacher'. Children studying in class 1 can write an essay on teachers day on the basis of given sample.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+