World Teachers Day 2024: विश्व शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

Happy World Teachers Day 2024 Best Teachers Day wishes, quotes, message, greetings, whatsapp status in hindi: पूरी दुनिया में शिक्षकों के सम्मान में विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। वैश्विक पटल पर शिक्षकों की भूमिका और उनके योगदानों को चिह्नित करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

World Teachers Day 2024: विश्व शिक्षक दिवस पर अपने शिक्षकों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश

विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सराहना और उनका सम्मान करना है। इस दिन विशेष रूप से समाज के निर्माण और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाता हैं। शिक्षक न केवल छात्रों को शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

World Teachers Day 2024 विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी। 5 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को (UNESCO) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा "शिक्षण कर्मियों की स्थिति पर" हस्ताक्षरित सिफारिशों को मान्यता देने के बाद इस दिन का चयन किया गया था। इन सिफारिशों का उद्देश्य विश्व भर में शिक्षकों के कार्य की गरिमा, उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और उनकी प्रशिक्षण आवश्यकताओं को बढ़ावा देना था। इस दिन को मनाने का एक मुख्य उद्देश्य यह भी था कि शिक्षकों की भूमिका और उनके प्रति सम्मान की भावना को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके। विश्व शिक्षक दिवस 2024 का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करना और उनके योगदान की सराहना करना है।

आइए इस विशेष अवसर पर हम अपने शिक्षकों के सम्मान में उनके साथ कुछ प्रेरक कोट्स, शुभकामनाएं और संदेश साझा करें। इस लेख में विश्व शिक्षक दिवस कोट्स, शुभकामनाएं और संदेश साझा किये जा रहे हैं। आप इन्हें अपने प्यारे और फेवरेट शिक्षक को भेज कर उनके दिन को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।

deepLink articlesWorld Teachers Day 2024: जानिए विश्व शिक्षक दिवस और भारतीय शिक्षक दिवस में क्या अंतर है?

विश्व शिक्षक दिवस 2024 कोट्स | Best World Teachers Day Wishes, Message, Whatsapp Status in Hindi

यह शुभकामना संदेश, विश्व भर के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण के प्रति हमारा सम्मान प्रकट करने के लिए प्रस्तुत किये जा रहे हैं।

"एक अच्छे शिक्षक के पास यह शक्ति होती है कि वह एक साधारण छात्र को महान बना सकता है। आपको विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"महात्मा गांधी ने कहा था, शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है। विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके ज्ञान और मार्गदर्शन के बिना हमारा जीवन अधूरा होता। आपने हमें ज्ञान और मानवता की राह दिखाई है।"

"आपने हमें न केवल शिक्षा दी है, बल्कि हमें सपने देखना भी सिखाया। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।"

"ज्ञान का दीपक जलाने वाले, समाज को दिशा दिखाने वाले, शिक्षक महान कहलाते हैं। विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"शिक्षक वह है जो छात्रों के मन में अनजाने सवालों को जगाता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

"शिक्षक दिवस पर आपको धन्यवाद, आपने हमें जीवन के हर कठिन मोड़ से लड़ना सिखाया। विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"आपका हर एक शब्द हमें प्रेरित करता है और जीवन को सरल बनाता है। शिक्षक दिवस की बधाई!"

"शिक्षा का प्रकाश, शिक्षक का आभास विद्यार्थियों के लिए ज्ञान के समान। विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"आप जैसे शिक्षक ने हमारे सपनों को पंख दिए हैं। आपने जीना सिखाया और आपने हमारे सोच का दायरा बढ़ाया। वर्ल्ड टीचर्स डे की बधाई!"

"आपके दिए हुए मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद। शिक्षक दिवस पर आपको नमन।"

"विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! आपने हमारे जीवन को रोशन किया है और हमारे अंदर ज्ञान की रोशनी भरी।"

"शिक्षक के शिक्षित नहीं करते बल्कि वे हमारा भविष्य बनाते हैं। विश्व शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!"

"एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता; वह अपने छात्रों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

वर्ल्ड टीचर्स डे पर प्रेरक उद्धरण, शुभकामनाएं और संदेश| World Teachers' Day 2024 Greetings, Messages in hindi

"आपका हर एक सबक हमारे जीवन में नई ऊर्जा लाता है। शिक्षक दिवस पर आपके प्रति आभार।"

"आपका ज्ञान और समर्पण हमें सदा प्रेरित करता है। शिक्षक दिवस की बधाई!"

"शिक्षक वह है जो सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

"विश्व शिक्षक दिवस पर आपके प्रति सम्मान और आभार। आपने हमें जीवन जीने की कला सिखाई।"

"विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! आपके ज्ञान ने हमें नई दिशाओं में उड़ान दी है।"

"शिक्षक हैं समाज के निर्माता। इस विश्व शिक्षक दिवस पर आपको नमन।"

"शिक्षक का कार्य सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि अपने छात्रों को एक अच्छा इंसान बनाना है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

"आपके मार्गदर्शन के बिना हम अपना लक्ष्य नहीं पा सकते थे। विश्व शिक्षक दिवस पर आपको धन्यवाद।"

"आपने हमें न केवल किताबें पढ़ाई, बल्कि जीवन के मूल्य भी सिखाए। वर्ल्ड टीचर्स डे की बधाई!"

"एक महान शिक्षक वह है जो अपने छात्रों के भीतर जिज्ञासा को जगाता है। विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"

"आपका धैर्य और आपका प्रेम हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। विश्व शिक्षक दिवस पर मेरे पंसदीदा शिक्षक को दिल से धन्यवाद।"

"आपकी शिक्षा से हमने नई ऊंचाइयों तक को छू लिया है। वर्ल्ड टीचर्स डे पर आपको ढेरों शुभकामनाएं!"

"आपका प्रेम, धैर्य और ज्ञान हमें सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा। विश्व शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!"

deepLink articlesWorld Teachers Day 2024: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, जानिए थीम और महत्व

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Celebrate World Teachers' Day 2024 with the best 20 Teachers' Day wishes, quotes, messages, greetings, and WhatsApp status in Hindi. Share heartfelt messages with your teachers and express your gratitude on this special day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+