National Sports Day 2023: स्पोर्ट्स खेलने के फायदे क्या है

National Sports Day 2023; Benefits of Sports: भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष 29 अगस्त 2023 को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी। राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने के लिए भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चुना गया है। खेल में उनके योगदान और ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलवाने वाले मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करने के लिए खेल दिवस की शुरुआत की गई थी।

National Sports Day 2023: स्पोर्ट्स खेलने के फायदे क्या है

खेल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। जितना हम पढ़ाई को महत्व देते हैं उतना ही महत्व खेल को देने की आवश्यकता भी है। मन की शांति और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है। खास-तौर पर बच्चों के लिए खेलना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेल के दौरान होने वाली शारीरिक गतिविधियां बच्चों और किशोरों को कई लाभ प्रदान करती है।

खेल न केवल हमारी शारीरिक क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि हमारे दैनिक जीवन, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। ये रक्तचाप, तनाव और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करती है। स्पोर्ट्स आपको न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी स्ट्रांग बनाता है। आइए आपको इस नेशनल स्पोर्ट्स डे पर बताएं स्पोर्ट्स खेलने के फायदे क्या होते है...

deepLink articlesRaksha Bandhan 2023 Quiz: लीजिए रक्षा बंधन क्विज में हिस्सा, और दीजिए आसान से सवालों के जवाब

स्पोर्ट्स के शारीरिक फायदे (Physical Benefits of Sports)

यहां हम आपको बताएं स्पोर्ट्स खेलने से होने वाले शारीरिक फयदों के बारे में, जिसके बारे में आपको जानना आवश्यक है...

वजन पर नियंत्रण

खेल के दौरान होने वाली शारीरिक गतिविधियों से वजन नियंत्रण में रहता है। इससे मोटापे से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

रक्त संचार बेहतर रहता है (Improve Blood Circulation)

स्पोर्ट्स शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। खेल रक्त संचार में सुधार करने में मदद करता है। खेल में व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी बहुत आवश्यक होती है। जो बच्चे स्पोर्ट्स में होते हैं या फिर खेलते-कूदते रहते हैं उनमें हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है (Improve Immunity System)

इस प्वॉइट पर अब आप सोच रहे होंगे कि खेलना हमारी प्रतिरोधक यानी इम्यूनिटी कैसे मजबूत कर सकता है? जी हां, ये सच है कि खेल कूद व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। खेल और नियमित व्यायाम से श्वेत रक्त कोशिकाओं के स्तर में सुधार होता है। ये वही रक्त कोशिका है जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखती है और होने वाली बीमारियों से लड़ने में सहायता करती है।

National Sports Day 2023: स्पोर्ट्स खेलने के फायदे क्या है

मजबूत मांसपेशियां (Stronger Muscles)

नियमित व्यायाम और खेल के कारण बच्चों की मांसपेशियां मजबूत रहती है। मजबूत मांसपेशियां उनकी ताकत को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा आपकी मांसपेशियां टोन भी रहती है और थकान कम होती है।

मजबूत हड्डियां (Strong Bone)

मजबूत हड्डियां आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। खेल हड्डियों को मजबूत रखने में काफी सहायक होते हैं। अब सवाल ये है कि कैसे, तो इसका उत्तर है कि जब भी आप किसी खेल में हिस्सा लेते हैं, उस दौरान प्रयोग होने वाली अधिकतम ताकत का दबाव सीधा हड्डियों पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में आपकी हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और हड्डियां मजबूत होती है।

हम सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है, लेकिन इसे बरकरार तभी रखा जा सकता है, जब आप नियमित रूप से व्यायाम करें और खेलों में हिस्सा लेते रहें।

मजबूत दिल (Strong Heart)

खेल-कूद आपके फिट भी रखती है और आपके दिल को भी मजबूत बनाने में सहायक होती है। नियमित व्यायाम और खेल-कूद आपके हृदय को मजबूत बनाने के काम करता है, ताकि शरीर में खून का बहाव सही बना रहें।

deepLink articlesNational Sports Day GK Quiz: स्पोर्ट्स के बारे में कितना जानते हैं आप, राष्ट्रीय खेल दिवस क्विज में लें हिस्सा

खेल के मानसिक फायदे (Mental Benefits of Sports)

खेल के शारीरिक फायदे के साथ मानसिक फायदे भी होते हैं, अब हम आपको स्पोर्ट्स के मानसिक फायदों के बारे में बताएंगे।

मूड अच्छा रहता है (Sports Improve Mood)

स्पोर्ट्स खेलने से बच्चों का मूड अच्छा रहता है। क्योंकि खेल बच्चे हो या बड़े सभी को चिंताओं और तनाव से दूर रखता है। आपका ध्यान खेल पर इतना होता है कि आप अपने सभी परेशानियां भूल जाते हैं और अच्छा महसूस करते हैं और खुश रहते हैं।

तनाव कम करने में होता है सहायक

तनाव कम करने के लिए सबसे अच्छा साधन है स्पोर्ट्स। आज के समय में जहां 70 से 80 प्रतिशत लोग तनाव से संबंधित समस्याओं से परेशान है। इस तनाव को कम करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है स्पोर्ट्स। शारीरिक गतिविधियों से हमारे मस्तिष्क में मौजूद एक रसायन निकलता है, जिसे एंडोर्फिन कहा जाता है। ये रसायन तनाव और दर्द को कम करने में मदद करता है। खेल खेलने से तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन को कम करने में भी सहायता मिलती है।

डिप्रेशन से बचाव

मानसिक स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। आज के समय में कई लोग मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल खेलना आवश्यक है। ये आपको डिप्रेशन के इलाज और इससे बचने में सहायता करता है।

नींद में सुधार

मोबाइल फोन और इंटरनेट के इस दौर में सभी के सोने का समय गड़बड़ाया हुआ सा है। न सोने का समय सही है न ही उठने का समय। कुछ घंटों की नींद अक्सर ही आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है। लेकिन खेल से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। कसरत और खेल खेलने के बाद की थकान से आपको जल्दी नींद आएगी और अच्छी नींद आएगी। अच्छी नींद की प्राप्त की लिए आप रोजाना 30 मिनट कसरत करें या एरोबिक व्यायाम करें।

टीम वर्क, लीडरशिप और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स का विकास

स्पोर्ट्स खेलने से बच्चे में टीम वर्क, लीडरशिप क्वालिटी और समस्याओं को सुलझाने की स्किल्स का विकास होता है, जो आगे के करियर आदि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आत्मविश्वास बढ़ता है

स्पोर्ट्स खेलने वाले बच्चों में कभी आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है। अपनी कड़ी मेहनत को सफल होते देख उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए और मोटिवेशन मिलती है, जिससे उनका आत्मविश्वास मिलता है और लक्ष्य की प्राप्त के लिए प्रोत्साहन भी।

deepLink articlesNational Sports Day Quiz: नेशनल स्पोर्ट्स डे से संबंधित क्विज, स्कूली छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

deepLink articlesNational Sports Day 2023 Quotes: राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर पढ़ें ये टॉप कोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Benefits of Playing Sports: Sports are the most important part of our life. As much as we give importance to studies, equally there is a need to give importance to sports. There are many benefits of playing sports. These benefits are physical as well as mental, about which you should know. Let us tell you what are the benefits of playing sports.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+