Rajasthan Board RBSE 10th Result 2021 Check Official Website Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 30 जुलाई 2021 को आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 डेट एंड टाइम के अनुसार, आज शाम 4 बजे आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया गया। इसके अलावा छात्र rajresults.nic.in के माध्यम से भी राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2021 चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है। इसके साथ ही छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Rajasthan 10th Result 2021 | RBSE 10th Result 2021 Check Link |
आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें (How To Check RBSE 10th Result 2021 Official Website)
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।
अब आप अपना रोल नंबर और जन्म तिथि आदि विवरण दर्ज करें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परिणाम के सभी विवरणों को ध्यान से देखें। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें विशेष परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। स्थिति अनुकूल होने पर ये परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। एक बार ज्ञात होने पर, विशेष परीक्षाओं के विवरण यहां और आधिकारिक साइट पर अपडेट किए जाएंगे।
UPSC की तैयारी में हर कोई करता है ये 10 गलतियां, जानिए कैसे बचें
UPSC Prelims Exam: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कैसे करें
12.14 लाख छात्र आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड ने कोविड 19 के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी। इसके बजाय, बोर्ड द्वारा जारी एक वैकल्पिक मानदंड के आधार पर परिणामों का मूल्यांकन किया गया है। राजस्थान बोर्ड मानदंड प्रक्रिया के अनुसार छात्रों को कक्षा 8वीं, कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर फाइनल अंक दिए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आरबीएसई की आदिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।