JPSC Admit Card 2021 Download Link: झारखंड जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। झारखंड सिविल सर्विसेज एडमिट कार्ड 2021 जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए जारी किया गया है। जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 jpsc.gov.in पर अपलोड किया गया ह

By Careerindia Hindi Desk

JPSC Admit Card 2021 Download Link: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। झारखंड सिविल सर्विसेज एडमिट कार्ड 2021 जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए जारी किया गया है। जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 jpsc.gov.in पर अपलोड किया गया है। जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2021 में 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए उपस्तिथ होंगे वह जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक करियर इंडिया हिंदी के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

JPSC Admit Card 2021 Download Link: झारखंड जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 सितंबर को जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार जो एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। जेपीएससी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 की परीक्षा तिथियों को भी हाल ही में संशोधित किया गया है। जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2021 परीक्षा 19 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन जेपीएससी ने इसे स्थगित कर दिया था। जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण का प्रारंभ: 15 फरवरी 2021
एडमिट कार्ड जारी: 4 सितंबर 2021
परीक्षा तिथि: 19 सितंबर 2021

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 विभिन्न जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक है। जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं, प्रत्यक पेपर के लिए 200 अंक होंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

JPSC Admit Card 2021 Download Link

जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
चरण 1: जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
चरण 4: पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 5: आपका जेपीएससी प्रीलिम्स 2021 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: जेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

नोट: यदि किसी उम्मदीवार के एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटी है तो वह जेपीएससी की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9431301636 और 9431301419 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मदीवार जेपीएससी को ईमेल helpdesk@jpsc.gov.in के माध्यम से भी संपर्क कर सकता है।

प्रीलिम्स परीक्षा डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक, परिवीक्षा अधिकारी, योजना अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, और अन्य जैसे कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 500 अंकों की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र I और II जैसे विषय होंगे।

जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाती है। यह एमसीक्यू आधारित होगा और प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति और शासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, समाज की सामान्य जागरूकता और अन्य से प्रश्न होंगे।

जेपीएससी आधिकारिक अधिसूचना 2021 के अनुसार, जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 कुल 245 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें योजना अधिकारी, उप कलेक्टर, जिला समन्वयक, सहायक रजिस्ट्रार, परिवीक्षा अधिकारी और अन्य शामिल हैं।

deepLink articlesJharkhand School Reopening News: झारखंड में स्कूल कब खुलेगा, सरकारी सूचना जारी

deepLink articlesBihar Teachers Recruitment 2021: बिहार गेस्ट टीचर भर्ती 2021 आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेतन 50 हजार

जेपीएससी के बारे में
झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की स्थापना 15 नवंबर, 2000 को हुई थी। यह झारखंड राज्य के लिए सरकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करता है। JPSC झारखंड राज्य के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार भी आयोजित करता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
JPSC Admit Card 2021 Download Link: Jharkhand Public Service Commission has released the JPSC Admit Card 2021. Jharkhand Civil Services Admit Card 2021 has been released for JPSC Prelims Exam 2021. JPSC Admit Card 2021 is uploaded at jpsc.gov.in. JPSC Prelims Exam 2021 will be held on 19th September. The candidates who will appear for the Jharkhand Civil Services Exam 2021 can download the JPSC Admit Card 2021 from the official website of JPSC.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+