ICAI CA Foundation Result 2023 Download Link इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही आईसीएआई सीए रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। आईसीएआई रिजल्ट दिसंबर 2022 सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट आज 31 जनवरी 2023 को जारी होने की संभावना है। हालांकि इंस्टिट्यूट ने अभी तक आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट कब आएगा, इसकी आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट कब आएगा
ICAI द्वारा दिसंबर 2022 सत्र के लिए CA फाउंडेशन परिणाम आज 31 जनवरी को घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, परिणाम की घोषणा के लिए ICAI द्वारा आधिकारिक तौर पर किसी विशेष तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। अगर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 का रिजल्ट आज आएगा, तो यह icai.org या icai.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
परिणामों के साथ, आईसीएआई सीए फाउंडेशन पास प्रतिशत और सीए फाउंडेशन टॉपर्स सूची की भी घोषणा करेगा। ICAI CA फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। दिसंबर सत्र की परीक्षा में चार पेपर थे- पेपर 1 और पेपर 2 दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए गए। जबकि पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक थे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट कैसे चेक करें?
सीए फाउंडेशन रिजल्ट दिसंबर 2022 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और फिर होमपेज से "सीए फाउंडेशन रिजल्ट दिसंबर 2022 डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें। पूछे गए आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 का परिणाम अगली विंडो में दिखाई देगा।
उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करना और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट लेना अनिवार्य है। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 के परिणाम में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक और पास होने की स्थिति शामिल होगी।
UPSC क्या है, कौन सी परीक्षाएं आयोजित करता है और IAS की तैयारी कैसे करें जानिए
UPSC IAS की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट किताबें कौन सी है जानिए