बिहार लोक सेवा आयोग - बीपीएससी ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है। बीपीएससी द्वारा जारी ये इस शॉर्ट अधिसूचना के चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर मेंस की परीक्षा के लिए की गई है। जारी ईस शॉर्ट सूचना के अनुसर परीक्षा का आयोजन 8 और 9 नवंबर 2022 को किया जाएगा। जसके एडमिट कार्ड बीपीएससी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा कर सीडीपीओ मेंस परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2022 और 9 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस परिक्षा का आयोजन बीपीएससी द्वारा 2 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में जारी चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर की मेंस की परीक्षा का शेड्यूल उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवारों के लिए लेख के अंत में दिया गया है और वहां से आप अपना परीक्षा शेड्यूल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी सीडीपीओ मेंस परीक्षा का शेड्यूल
तिथि एंव दिन | पहली शिफ्ट (9:30 से 12:30) | दूसरी शिफ्ट ( 2 से 5 बजे) |
मंगलवार,8 नवंबर 2022 | सामान्य हिंदी (जनरल हिंदी) | सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) (प्रथम पत्र) |
बुधवार, 9 नवंबर 2022 | सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडी) (द्वितीय पत्र) | वैकल्पिक विषय (ऑप्शनल सब्जेक्ट) (उम्मीदवारों द्वारा चुना आवेदन के समय भरा गया विषय) |
कैसे करें बीपीएससी सीडीपीओ मेंस की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड
चरण 1 - बीपीएससी सीडीपीओ मेंस की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जान होगा।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए "बीपीएससी सीडीपीओ मेंस 2022 एडमिट कार्ड" के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके एडमिट कार्ड का लिंक आएगा।
चरण 4 - इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स भर कर सबमिट करना है।
चरण 5 - लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार का एडमिट कार्ड उसकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 6 - अब उम्मीदवार अपना सीडीपीओ मेंस 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
बीपीएससी सीडीपीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 15 मई 2022 में किया गया था। परीक्षा की रिजल्ट 12 सितंबर 2022 को जारी किया। रिजल्ट में पास हुए उम्मीदवर जो मेंस की परीक्षा के लिए योग्य हैं वह 8 और नवंबर को होने वाली मेंस की परीक्षा में शामिल होंगें।
बीपीएससी सीडीपीओ मेंस परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करें-
NEET PG 2022 Mop-up Round : नीट पीजी मॉप-अप काउंसलिंग राउंड 2022 रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
IBPS SO Notification 2022 PDF Download आईबीपीएस एसओ भर्ती 2022 आवेदन वेतन चयन समेत पूरी डिटेल