SSC Constable GD PET results 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के परिणामों की घोषणा आज, 30 जून 2023 को जारी कर दिए गए हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अपना रिजल्ट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं। साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी लेख में नीचे दिया गया है।
एसएससी द्वारा आयोजित की गई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले 3,70,998 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (physical efficiency Test) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। बता दें की शारीरिक दक्षता परीक्षा 2023 का आयोजन 1 मई से 6 जून तक किया गया था। जिसके रिजल्ट आज घोषित कर दिए गए हैं।
जारी इस रिजल्ट के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 1,01,347 है। इसके अलावा 35 उम्मीदवारों को खारिज भी किया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा में शामिल होना है।
बता दें कि 163 महिला और 1940 पुरुष उम्मीदवारों का परिणाम संदिग्ध कदाचार के कारण रोक दिया गया है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 कटऑफ अंक
श्रेणी | उपलब्ध अभ्यर्थी | कट-ऑफ अंक |
ईडब्लूएस | 92 | 140.55650 |
एससी | 182 | 131.67873 |
एसटी | 48 | 125.39420 |
ईएसएम | 72 | 92.21098 |
ओबीसी | 160 | 140.75136 |
यूआर | 292 | 142.31347 |
कैसे करें एसएससी जीडी पीईटी का रिजल्ट डाउनलोड
चरण 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक पेज पर आपको "एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट 2023" का लिंक दिखाई देगा। जिपर आपको क्लिक करना है।
चरण 3 - अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट लिस्ट की एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
चरण 4 - उम्मीदवार लिस्ट को डाउनलोड करें।
चरण 5 - अब, ctrl+F का बटन दबा कर अपना रोल नंबर सर्च करें।
छात्रों की सहायता के लिए पीडीएफ फाइल लेख में नीचे दी गई है।
किन बलों और संगठनों में होगी कांस्टेबल पदों की भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
असम राइफल्स (एआर)
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)
सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ)
SSC Constable GD PET results 2023 PDF Download -