यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Computer Model Paper PDF Download)

हाल ही में यूपी कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिलीज किए गए हैं। हर साल उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर 2022-23 जारी किए जाते है। छात्र इनके माध्यम से परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं। अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

कक्षा 12वीं कंप्यूटर की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने विषय का मॉडल पेपर करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को जारी मॉडल पेपर के माध्यम से अंक योजना और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, साथ ही वह जान पाएंगे की परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का प्रकार क्या है। आपको बता दें की परीक्षा लिखने की कुल अवधि 3 घंटे की है और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा कुल 60 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। ये अन्य परीक्षाओं की तरह 100 अंकों के लिए नहीं है। छात्रों को कंप्यूटर की परीक्षा पास करने के लिए 20 अंकों की आवश्यकता है। यदि छात्र आगे कंप्यूटर से संबंधित किसी विषय में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आगे इस विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उन छात्रों को परीक्षा में अच्छा स्कोर करना होगा, जिसके लिए उन्हें अपनी तैयारी में मॉडल पेपर को शामिल करना चाहिए।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 (UP Board Class 12th Computer Model Paper PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर परीक्षा स्ट्रक्चर
- परीक्षा का अवधि 3 घंटे की 15 मिनट है। जिसमें से परीक्षा लिखने की कुल समय अवधि 3 घंटे की है और प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया गया है।
- परीक्षा का आयोजन कुल 60 अंकों के लिए किया गया है।
- परीक्ष मे कुल 5 प्रश्न है। जिसमें प्रश्न संख्या 1 में 5 बहुविक्लपीय प्रश्न है जो 1-1 अंक के है।
- प्रश्न संख्या 2 कुल 5 अंकों के लिए है।
- प्रश्न संख्या 3 कुल 10 अंकों के लिए है।
- प्रश्न संख्या 4 कुल 15 अंकों के लिए है।
- प्रश्न संख्या 5 कुल 25 अंकों के लिए है।

अधिक जानकारी के लेख में नीचे दिए मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें। छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिए गए हैं जिन्हें छात्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?

चरण 1 - यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए मॉडल पेपर के सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3 - मॉडल पेपर के सेक्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - नए खुले इस पेज पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सभी कक्षाओं के मॉडल पेपर दिए गए हैं।
चरण 5 - इसमे से छात्र अपनी कक्षा के अनुसार और विषय के आधार पर मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

deepLink articlesयूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर सिलेबर 2022-23 (UP Board Class 12th Computer Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2022-23 इंग्लिश और हिदी दोनों में डाउनलोड करें -

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Recently UP Class 12th Model Paper 2022-23 has been released in PDF format on the official website. Every year the Uttar Pradesh Board issues Model Papers 2022-23 to help the students before the board exams. Students can prepare for the exam better through these. Students can download from the official website of UPMSP, upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+