UGC NET Admit Card: अगर आप यूजीसी नेट दिसंबर 2018 (UGC NET Dec 2018) की परीक्षा देने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यूजीसी नेट दिसंबर 2018 एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ये एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। अगर आप यूजीसी नेट दिसंबर 2018 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो जारी होने के बाद एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट https://ntanet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2018 परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया है। नई तारीखों के अनुसार अब यूजीसी नेट दिसंबर 2018 की परीक्षा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगी। पहले ये परीक्षा 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होने वाली थी। लेकिन अब यूजीसी नेट दिसंबर 2018 का नया शेड्यूल जारी किया गया है।
आपको बता दें कि हर साल सीबीएसई (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा को इस बार से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करेगी। बुधवार को एनटीए ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे और परीक्षा का शेड्यूल पहले से बदलकर 18 से 22 दिसंबर कर दिया गया है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2018 परीक्षा शिफ्ट और शेड्यूल (UGC NET Dec 2018 Exam Shift And Schedule)-
संं. क्र. | तारीख और दिन | शिफ्ट-1 | शिफ्ट-2 |
1. | 18 दिसंबर 2018 (मंगलवार) | 9:30 AM - 1:00 PM | 2:30 PM - 6:00 PM |
2. | 19 दिसंबर 2018 (बुधवार) | 9:30 AM - 1:00 PM | 2:30 PM - 6:00 PM |
3. | 20 दिसंबर 2018 (गुरुवार) | 9:30 AM - 1:00 PM | 2:30 PM - 6:00 PM |
4. | 21 दिसंबर 2018 (शुक्रवार) | 9:30 AM - 1:00 PM | 2:30 PM - 6:00 PM |
5. | 22 दिसंबर 2018 (शनिवार) | 9:30 AM - 1:00 PM | 2:30 PM - 6:00 PM |
जानिए एग्जाम पैटर्न (UGC NET Dec 2018 Exam Pattern)-
यूजीसी नेट दिसंबर 2018 एग्जाम का एग्जाम पैटर्न जुलाई 2018 की तरह ही होने जा रहा है। इसमें दो पेपर होंगे जिसमें पहले पेपर में टीचिंग, रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे। पहले पेपर में 50 सवाल पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंक निर्धारित रहेंगे। वहीं दूसरा पेपर चुने गये विषय पर आधारित रहेगा, दूसरे पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 100 अंक निर्धारित रहेंगे। पहला पेपर 1 घंटे का रहेगा वहीं दूसरा पेपर 2 घंटे तक का होगा। आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन जनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए करवाया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन देश के 91 शहरों में 84 विषयों के लिए करवाया जाता है।