पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2023: पीएसबीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नवीनतम सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसमें की पीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिंदी का भी सिलेबस उपलब्ध है। आज के इस लेख में, हम पीएसईबी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए हिंदी 2022-23 का सिलेबस प्रदान करने जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in उपयोग करके भी कक्षा 10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2023
छात्रों को हिंदी विषय पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसमें लेखन, व्याकरण, समझ आदि शामिल हैं। उम्मीदवार पंजाब 10वीं बोर्ड सिलेबस 2022 देख सकते हैं जो छात्र के संदर्भ में नीचे उल्लिखित है।
भाग | विषय वस्तु | अंक | |
भाग- क अतिलघुउत्तर प्रश्न | (व्यवहारिक व्याकरण) संधि( स्वर संधि) समास भाववाचक संज्ञा निर्माण विशेषण निर्माण पर्यायवाची शब्द समरूपी भिन्नार्थक शब्द अनेक शब्दों के लिए एक शब्द विलोम शब्द वाक्य शुद्धि | 10 अंक | |
भाग – ख व्यवहारिक व्याकरण | उपयुक्त भाग-क (1) में लिखित सभी विषय | 10 अंक | |
भाग-ग पाठ्य पुस्तक | पद्ययांश की सप्रसंग व्याख्या लघूत्तर प्रश्न निबंधात्मक प्रश्न | 25 अंक | |
रचनात्मक लेखन | पत्र: औपचारिक पत्र अनुच्छेद लेखन | 12 अंक | |
अपठित गधांश मुहावरें लोकोक्तियां अनुवाद: पंजाबी गधांश का हिन्दी अनुवाद विज्ञापन, प्रतिवेदन और सूचना प्रपत्र- पूर्ति (डाकघर, रेल्वे और बैंक से संबंधित) | 18 अंक | ||
सुन्दर लिखाई | 05 अंक |
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2023 परीक्षा पैटर्न
पीएसबीई कक्षा 10वीं हिंदी विषय की परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। जिसमें 80 अंक थ्योरी परीक्षा के लिए और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए दिए जाएंगे।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी का सिलेबस 2023 कैसे डाउनलोड करें
कक्षा 10वीं के छात्र पीएसईबी सिलेबस 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज के टॉप पर, 'अकादमिक विंग' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक ड्रॉप डाउन मेन्यू दिखाई देगा।
चरण 3: जिसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से 'सिलेबस' चुनें।
चरण 4: अपने शैक्षणिक मानक को 'कक्षा 10' के रूप में चुनें।
चरण 5: 'पीएसईबी कक्षा 10वीं सिलेबस 2023 पीडीएफ' डाउनलोड करने के लिए अपनी स्ट्रीम चुनें।
चरण 6: भविष्य में उपयोग के लिए पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा के सिलेबस 2023 का एक प्रिंटआउट लें और उसे संभाल कर रखें।
नीचे दिए गए पीडीएफ में भी पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2023 देख सकते हैं।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हम से हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं सिलेबस 2023 डाउनलोड पीडीएफ (PSEB 10th Syllabus 2023 PDF Download)
पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सूची (List of Chief Minister of Punjab)