ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश- जेईईसीयूपी आज जेईईसीयूपी 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। 20 जून 2022 यानी आज परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। फिलहाल एडमिट कार्ड रिलीज होने के समय तो लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह तैय है की एडमिट कार्ड आज ही जारी किया जाना है। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक के एडमिट कार्ड जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा की तारीख 27 जून से 30 जीन 2022 तैय की गई है। जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 सभी ग्रुप ए, बी-के, ई1/ई2 के लिए उपलब्ध होगा। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
• जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना है।
• आधिाकरिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक लिंक दिखेगा 'यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड ग्रुप ए, बी-के, ई1/ई2'।
• दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके आपको लॉगिन करना है।
• लॉगिन करने के बाद जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड 2022 आपके सामने आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
• एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और याद से इसका प्रिंट लें।
• परीक्षा स्थान पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अनिवार्य है। मोबाइल में एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड विवरण
जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने है। एडमिट कार्ड आज दिन में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बीना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थीयों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा सभी समुहों के लिए अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड विवरण को ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड विवरण में परीक्षार्थी का नाम, स्थान, परीक्षा तिथि, कोड और ग्रुप आदि जानकारी दी गई होंगी।