केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन छात्रों के लिए जारी सैंपल पेपर 2022-23 को देखना आवश्यक है। हर साल की तरह सीबीएसई ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तयारी में सहायता करने के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। जारी इन सैंपल पेपर के माध्यम से छात्रों को परीक्षा पैटर्न के बारे में जानने को मिलता है। कक्षा 12वीं में फिजिकल एजुकेशन विषय की परिक्षा में शामिल होने वाले छात्रों अपना सीबीएसई सैंपल पेपर करियर इंडिया हिंदी के इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल एजुकेशन का सैंपल पेपर आपको इस लेख के अंत में मिल जाएगा। यहां से आप अपना सैंपल पेपर सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
काक्षा 12वीं के जो छात्र फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देने वाले उनके लिए सैपंल पेपर देखना इसलिए आवश्यक है क्योंकि अक्सर छात्र प्रैक्टिकल के आधार पर परीक्षा को पास करना आसान समझते हैं और थ्योरी के लिए तयारी नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में परीक्षा के नंबर कम मिलते हैं जिसका नुकासन होता है। फिजिकल एजुकेशन में जितना जरूरी प्रैक्टिक पेपर होता है उतना ही आवश्यक थ्योरी पेपर होता है। सैंपल पेपर के माध्यम से आपको परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के साथ परीक्षा की मार्किंग स्कीम के बारे में भी जानकारी मिलेगी जिससे आपको परीक्षा की तयारी करने में सहायता मिलेगी। सैंपर पेपर के माध्यम से आप परीक्षा के प्रश्नों के पैटर्न को समझ अच्छी तयारी कर 2023 में होने वाली परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की सीबीएसई ने 2023 में होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाएगा। परीक्षा टाइम टेबल सीबीएसई इस साल के अंतिम महीने दिसंबर 2022 में जारी कर देगी।
कैसे करें कक्षा 12वीं सीबीएसई का सैंपल पेपर डाउनलोड
1. कक्षा 12 के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाएं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक
2. होमपेज पर दिए सैंपल पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. इस नए पेज पर कक्षा के आधार पर दो लिंक दिए गए हैं, आपको कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करना है।
5. लिंक पर क्लिक करते ही सैंपल पेपर का पेज सामने आएगा। अब यहां से आप अपना सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं फिजिकल एजुकेशन का सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-