Parenting Tips: अंग्रेजी में है बच्चा कमजोर तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Parenting Tips to Improve their Child in English: अंग्रेजी को दुनिया की सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय भाषा माना जाता है। जिसे लगभग दुनिया के सभी देशों में बोला जाता है। यहां तक कि भारत में भी बच्चों को स्कूल से कॉलेज तक अंग्रेजी भाषा पढ़ाई जाती है। प्राइवेट स्कूलों में जहां बच्चे को शुरुआत से ही अंग्रेजी बोलने पर जोर दिया जाता है, वहीं सरकारी स्कूल में केवल एक विषय के रूप में अंग्रेजी पढ़ाई जाती है।

Parenting Tips: अंग्रेजी में है बच्चा कमजोर तो अपनाएं ये ट्रिक्स

लेकिन आज के इस लेख में हम अंग्रेजी बोलने पर नहीं बल्कि अंग्रेजी साहित्य और अंग्रेजी व्याकरण पर बात करेंगे। दरअसल, होता क्या है कि अधिकतर बच्चें गणित, विज्ञान जैसे विषयों को समझने के लिए अंग्रेजी, हिंदी और अन्य लिटरेचर विषयों को हल्के में लेते हैं। और इन विषयों पर इतना फोकस नहीं करते, जितना की करना चाहिए। क्या आपके बच्चे के साथ भी यही समस्या है?

कहा जाता है कि अंग्रेजी सभी विषयों में सबसे सरल विषय है। जिस बच्चे को थोड़ी भी अंग्रेजी समझ आती है तो वो आसानी से इस विषय में पास हो सकता है। स्कूल में तो बच्चा पास हो जाता है लेकिन जिस बच्चें की अंग्रेजी कमजोर होती है, उसे आगे चलकर जॉब इंटरव्यू व अन्य चीजों में इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

अगर आप अपने बच्चों को अंग्रेजी विषय में मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपने बच्चें के डेली शेड्यूल में इसके लिए कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स अपनानी होंगी जो कि निम्नलिखित हैं।

अंग्रेजी में है बच्चा कमजोर तो अपनाएं ये ट्रिक्स

1. अंग्रेजी अखबार पढ़ाएं- यदि आपके घर में अंग्रेजी अखबार नहीं आता है तो आज ही लगवाएं। और अपने बच्चों से रोजाना नियमित तौर पर उसे पढ़वाएँ। अंग्रेजी अखबार पढ़ने से न सिर्फ आपके बच्चें की इंग्लीश रीडिंग सुधरेगी बल्कि साथ ही उसको नये शब्दों को पढ़ने और समझने का मौका भी मिलेगा। आप ये ट्रिक अपने छठी क्लास के बच्चे से लेकर कितने भी बड़े बच्चे पर अपना सकते हैं।

2. अंग्रेजी विषय को भी समय दें- गणित, विज्ञान जैसे विषयों के अलावा थोड़ा समय अंग्रेजी के लिए भी टाइम-टेबल में एड करें। और अपने बच्चे को डेली एक चैप्टर इंग्लीश का जरूर पढ़ाएं। चैप्टर को चैप्टर के रूप में न पढ़ाकर बल्कि उसे स्टोरी टाइप में पढ़ाएं ताकि आपको बच्चे को वो आसानी से याद हो जाएं। चैप्टर पूरा होने के बाद एक बार अपने बच्चें से प्रश्न-उत्तर अवश्य हल करवाएं।

3. अंग्रेजी नोवल पढ़ाएं- अपने बच्चे की रूचि अनुसार उसके लिए अंग्रेजी नोवल खरीद कर दें। जैसे कि यदि आपके बच्चे को एनिमेटिड कार्टून या फिर मूवी पसंद है तो उन्हें उसी कैरेक्टर की अंग्रेजी नोवल लाकर दें। जिससे वो अपनी इच्छा से नोवल को पढ़ेगा और नोवल अंग्रेजी में होगी तो इसके उसकी अंग्रेजी शब्दों और वाक्यों की नॉलेज बढ़ेगी।

4. निबंध लेखन कराएं- हफ्ते में कम से दो या तीन दिन किसी अच्छे विषय पर अपने बच्चे से निबंध लिखवाएं ताकि आपके बच्चें की अंग्रेजी में सोचने और लिखने की क्षमता बढ़ सके। निबंध लेखन से आपके बच्चे की लिखने की शैली में अच्छा बदलाव होगा। निबंध लेखन के समय शब्द सीमा पर अवश्य ध्यान दें। एक अच्छा निबंध कम से कम 500 से 800 शब्द के बीच होना चाहिए।

5. अंग्रेजी मूवी दिखाएं- अगर आपके बच्चे को मूवी देखने का पसंद है तो उसे सब-टाइटल के साथ अंग्रेजी मूवी दिखाएं। अंग्रेजी मूवी दिखने से बच्चें का मूवी देखने का शौक तो पूरा होगा ही साथ ही इससे उसके अंग्रेजी समझने के चांस भी बढ़ जाएंगें।

गौरतलब है, ऐसा जरूरी नहीं की सिर्फ पढ़ने से ही इंग्लीश अच्छी होती है। इंग्लीश अच्छी होने के लिए सबसे ज्यादा कोई चीज मैटर करती है तो वो है बच्चे का माहौल वो कैसे माहौल में रहता है उसके दोस्त कैसे हैं, घर पर सब कैसे बात करते हैं आदि। और रही बात स्कूल में अंग्रेजी विषय की तो उसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बच्चे का सिलेबस कवर कराएं और साथ ही उसके समय-समय पर टेस्ट लेकर लिखने की प्रैक्टिस कराएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Parenting Tips to Improve their Child in English: English is considered the first international language of the world. Which is spoken in almost all the countries of the world. Even in India, children are taught English language from school to college. In private schools, where the emphasis is on the child to speak English from the very beginning, in government schools, English is taught as only one subject.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+