इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आज यानि की 10 जनवरी, 2023 को नवंबर 2022 में हुए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल प्रोग्राम परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। जिन्हें डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in पर जाकर सीए परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इन परीक्षा परिणामों के अनुसार देश में कुल 12,825 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इसके अलावा, यदि पास प्रतिशत की बात करें तो सीए संस्थान द्वारा जारी पास प्रतिशत से पता चलता है कि 21.39% उम्मीदवारों ने समूह 1 में सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण की और समूह 2 में 18.61%। जबकि दोनों समूहों में 29,242 उम्मीदवार उपस्थित हुए, और दोनों समूहों का उत्तीर्ण प्रतिशत 11.09% रहा।
सीए टॉपर्स नवंबर 2022
देश की सबसे कठिन परिक्षाओं में एक माने जानेे वाली सीए फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। जिसमें की हर्ष चौधरी ने 800 में से 618 अंक हासिल कर सीए फाइनल नवंबर 2022 की परीक्षा में टॉप किया हैं। जबकि सीए इंटरमीडिएट नवंबर 2022 के लिए दीक्षा गोयल ने 800 में से 693 अंक हासिल कर टॉप किया है।
सीए फाइनल टॉपर्स 2022
रैंक | सीए टॉपर | अंक | शहर | |
---|---|---|---|---|
1 | हर्ष चौधरी | 618 | नई दिल्ली | |
2 | शिखा जैन | 617 | इंदौर | |
2 | राम्याश्री | 617 | मंगलुरु | |
3 | मानसी अग्रवाल | 613 | नई दिल्ली |
सीए इंटरमीडिएट टॉपर्स नवंबर 2022
रैंक | सीए टॉपर | अंक | शहर | |
---|---|---|---|---|
1 | दीक्षा गोयल | 693 | करनाल | |
2 | तूलिका जालान | 677 | मुंबई | |
3 | सक्षम जैन | 672 | जयपुर |
कैसे करें सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम 2022 डाउनलोड
उम्मीदवार आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम 2022 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आईसीएआई के आधिकारिक परिणाम पोर्टल - icai.nic.in पर जाएं।
चरण 2: प्रोग्राम का चयन करें - सीए फाइनल या सीए इंटरमीडिएट।
चरण 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल कर लॉगइन करें।
चरण 4: सीए परीक्षा परिणाम नवंबर 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 5: सीए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।
ध्यान देने योग्य:
जिन उम्मीदवारों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर ली है, वे आधिकारिक परिणाम पोर्टल से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सीए फाइनल कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने सकते हैं। जबकि जो उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट क्लियर नहीं कर पाए, उन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
ICAI CA Final Inter Result 2022 | आईसीएआई सीए फाइनल इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022