एलएलएम बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून कानून के क्षेत्र में दो साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है। यह एक विशेषज्ञ मास्टर डिग्री है जो बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में कानून और व्यवस्था की धारणाओं पर केंद्रित है।
एलएलएम बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून पाठ्यक्रम को कई स्तरों में विभाजित किया गया है, जिसमें छात्र एक स्तर पर अनुसंधान विधियों और कानूनी लेखन के मूल सिद्धांतों को सीखते हैं और दूसरे स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून, वैश्वीकरण, कॉपीराइट, पेटेंट, और डिज़ाइन और ट्रेडमार्क और ई-कॉमर्स से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में भी सीखते हैं।
चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराएंगे कि आखिर बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम करने के लिए एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए। इसका एडमिशन प्रोसेस क्या है, इसके लिए प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम कौन से हैं, इसे करने के बाद आपके पास जॉब प्रोफाइल क्या होंगी और उनकी सैलरी क्या होगी। भारत में बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम कोर्स करने के लिए टॉप कॉलेज कौन से हैं और उनकी फीस क्या है।
• कोर्स का नाम- बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम
• कोर्स का प्रकार- पोस्ट ग्रेजुएशन
• कोर्स की अवधि- 2 साल
• पात्रता- एलएलबी, बीए एलएलबी
• एडमिशन प्रोसेस- एंट्रेंस एग्जाम
• कोर्स फीस- 15,000 से 5,00,000 तक
• अवरेज सैलरी- 3 से 10 लाख तक
• जॉब फील्ड- बीमा कंपनियां, बंदरगाह प्राधिकरण, जहाज की कंपनियां, कानून फर्म, आदि।
• जॉब प्रोफाइल-अंतर्राष्ट्रीय वकील, कॉर्पोरेट वकील, राजनयिक, राजदूत, नीति सलाहकार, कानूनी सलाहकार, मीडिएटर आदि।
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम: पात्रता
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से एलएलबी या बीएएलएलबी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के स्नातक डिग्री में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा जैसे क्लैट, एलएसएटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम में किसी एक को भी उत्तीर्ण करना चाहिए।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को अनिवार्य प्रक्रिया के रूप में पाठ्यक्रम कार्यक्रम में 5% छूट प्रदान की जाती है।
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम: प्रवेश प्रक्रिया
किसी भी टॉप यूनिवर्सिटी में बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम कोर्स में एडमिशन लेने के लिए, उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देने की आवश्यकता होती है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पर्सनल इंट्रव्यू होता है और यदि उम्मीदवार उसमें अच्छा स्कोर करते हैं, तो उन्हें स्कोलरशिप भी मिल सकती है।
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम के लिए भारत के टॉप कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली एडमिशन प्रोसेस निम्नलिखित है
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
- उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशयल वेबसाइट पर जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म को भरने के बाद ठीक तरह से जांच लें यदि फॉर्म में गलती हुई तो वह रिजक्ट हो सकता है।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फॉर्म की फीस जमा करें।
चरण 2: एंट्रेंस एग्जाम
- यदि उम्मीदवार बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम में एडमिशन लेने के लिए टॉप यूनिवर्सिटी का लक्ष्य रखते हैं, तो उनके लिए एंट्रेंस एग्जाम क्रेक करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। जिसमें की एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी दी जाती है जैसे कि एग्जाम कब और कहां होगा, आदि।
- बता दें कि बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम के लिए एडमिशन प्रोसेस क्लैट, एलएसएटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम आदि जैसे एंट्रेंस एग्जाम पर निर्भर करती है। योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे इंट्रव्यू के आधार पर किया जाता है।
चरण 3: एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट
एंट्रेंस एग्जाम हो जाने के कुछ दिन बाद उसका रिजल्ट घोषित किया जाता है जिसके लिए, छात्रों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल की जांच करके खुद को अपडेट रखना चाहिए।
चरण 4: इंट्रव्यू एंड एनरोलमेंट
- एंट्रेंस एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंट्रव्यू में उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा - या तो ऑनलाइन (स्काइप, गूगल मीट, ज़ूम) या ऑफ़लाइन छात्रों को यूनिवर्सिटी परिसर में बुलाकर।
- इस दौरान, अन्य सभी एलिजिबिली क्राइटेरिया को क्रॉस चेक किया जाता है और यदि छात्र इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम का अध्ययन करने के लिए एडमिशन दिया जाता है।
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम: सिलेबस
सेमेस्टर 1
- अनुसंधान के तरीके और कानूनी लेखन
- तुलनात्मक सार्वजनिक कानून
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून
- प्रतिस्पर्धा कानून
- ई-कॉमर्स का कानून
- कॉपीराइट कानून
- मूल पाठ्यक्रम
सेमेस्टर 2
- वैश्वीकरण, कानून और न्याय
- निबंध
- निवेश कानून
- पेटेंट और डिजाइन का कानून
- ट्रेडमार्क कानून और जीआई
- समकालीन मुद्दों
- शिक्षण अभ्यास
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम: टॉप कॉलेज और उनकी फीस
- टोरंटो विश्वविद्यालय- फीस 10,00,000
- मैकगिल विश्वविद्यालय- फीस 9,00,000
- ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय- फीस 5,00,000
- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय- फीस 22,00,000
- लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स- फीस 23,00,000
- किंग्स कॉलेज लंदन- फीस 26,00,000
- हार्वर्ड विश्वविद्यालय- फीस 52,00,000
- येल विश्वविद्यालय- फीस 50,00,000
- शिकागो विश्वविद्यालय- फीस 50,00,000
- पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय - फीस 49,00,000
बौद्धिक संपदा और व्यापार कानून में एलएलएम: जॉब प्रोफाइल और सैलरी
- एडवोकेट- सैलरी 4.5 से 8 लाख तक
- जज- सैलरी 12 से 18 लाख तक
- नॉटेरी- सैलरी 3 से 5 लाख तक
- लीगल डॉक्यूमेंट रिव्यूर- सैलरी 5 से 10 लाख तक
- प्रोफेसर- सैलरी 3 से 7 लाख तक
- कंस्लटेंट- सैलरी 6 से 9 लाख तक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
Career in LLM Family Law 2023: एलएलएम फैमली लॉ में कैसे बनाएं करियर
Career in LLM Constitutional Law 2023: संवैधानिक कानून में एलएलएम कर कैसे बनाएं करियर