UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 Out: यूपीएससी एनडीए और एनए 1 अंतिम परिणाम 2023 जारी, 628 का चयनित|PDF link

UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए और एनए 1 अंतिम परिणाम 2023 घोषित किया है। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एनडीए एवं एनए 1 रिजल्ट की घोषणा की है।

UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 Out: यूपीएससी एनडीए और एनए 1 अंतिम परिणाम 2023 जारी, 628 का चयनित

आपको बता दें कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए और एनए 2023) में कुल 628 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि यूपीएससी एनडीए और एनए 1 2023 की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। 151वें पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग और 113वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया गया।

UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 Released सीधा लिंक

यूपीएससी की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से यूपीएससी एनडीए एनए 1अंतिम परिणाम घोणित किया गया। इसमें कहा गया है कि इन पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट join Indianarmy.nic.in, join Indiannavy.gov.in और Career Indianairforce.cdac.in पर देख सकते हैं।

अधिसूचना में यह कहा गया कि आयोग ने बताया कि अंतिम परिणाम तैयार करने में मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। इसमें कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है और जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में आवश्यक प्रमाणपत्र जमा करने पर निर्भर है। किसी भी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग के गेट 'सी' के पास सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं। वे कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 011-23385271 या 011-23381125 या 011-23098543 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 कैसे चेक करें

यूपीएससी एनडीए और एनए 1 अंतिम परिणाम 2023 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर यूपीएससी एनडीए और एनए परिणाम लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ लिंक प्रदर्शित होगी
चरण 4: लिंक पर क्लिक करें और अपना यूपीएससी एनडीए और एनए परिणाम 2023 देखें
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रखें

UPSC NDA NA 1 Exam Final Merit List टॉप 10 की सूची

1 8540139 शिवराज सिंह पछाई
2 2655688 ईशान त्रिपाठी
3 6944537 अभिषेक सिंह भदौरिया
4 5946874 नक्षत्र कंचन
5 3840189 अनघ बिष्ठ
6 1450098 राघव गुप्ता
7 0644793 आदित्य गुप्ता
8 7041748 गौरव यादव
9 6341836 देवांश शर्मा
10 1144717 भाविका
11 7840867 निखिल कुमार मिश्रा
12 1741936 चिराग शर्मा
13 7140610 आयुष गार्शा
14 0866099 अभिनंदन प्रकाश
15 3440090 वामिका
16 0641412 अभिनव आर्य
17 1440538 अर्णव सिंह
18 3840278 सारंग इंगले
19 1140496 हेमन्त जाट
20 1342444 अक्षदा राजेश पडोले

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC NDA NA 1 Final Result 2023 Released: Union Public Service Commission has declared UPSC NDA and NA 1 Final Result 2023. The Commission has announced the NDA and NA 1 result on its official website upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+