UPSC CSE Prelims 2023 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानि 12 जून 2023 को यूपीएससी सिविल सर्विसेज (CSE) प्रीलिम्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया।
आपको बता दें कि जो उम्मीदवार 28 मई 2023 को यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक रूप से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा 2023 के लिए कुल 14,624 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, योग्य सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए उपस्थित हो सकेंगे। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र- I (Detailed Application Form-I) में फिर से आवेदन करना होगा। नोटिसके अनुसार, डीएएफ-1 फॉर्म भरने का विस्तृत निर्देश होगा शीघ्र ही अधिसूचित किया जायेगा।
यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2023 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 की पूरी प्रक्रिया के बाद ही अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अपलोड की जायेगी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 हाईलाइट्स
परीक्षा का नाम | यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2023 |
कुल रिक्तियां | 1225 |
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 तिथि | 28 मई 2023 |
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 रिजल्ट | 12 जून 2023 |
यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2023 की तिथि | 15 सितंबर 2023 |
यूपीएससी मेन्स परीक्षी 2023 रिजल्ट | अक्टूबर 2023 |
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या | 14,624 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.upsc.gov.in/ |
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के नाम-वार परिणाम 2023 डाउनलोड करें सीधा लिंक
यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी आईएएस मेन्स परीक्षा 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परिणाम 2023" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, फिर से उस लिंक पर क्लिक करें जो रोल नंबर और योग्य उम्मीदवारों के नाम के साथ लिखित परीक्षा का परिणाम दर्शा रहा है।
चरण 4: अपनी योग्यता स्थिति की जांच करने या अपना नाम ढूंढने के लिए Ctrl + F, टाइप कर रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।