UPSC CSE Mains 2024 Schedule OUT: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शेड्यूल जारी, देखें टाइमटेबल PDF Link

UPSC CSE Mains 2024 Schedule OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइमटेबल देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता हासिल करने वाले उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा देने के योग्य हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, देखें टाइमटेबल PDF Link

उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 टाइम टेबल के अनुसार मुख्य परीक्षा आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली है। यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समय सारिणी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में कौन उपस्थित होंगे?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब मेन्स राउंड के लिए बुलाया जायेगा। यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा एक लिखित परीक्षा है, जिसमें 9 विषयों पर परीक्षा आयोजित की जाी है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जायेगी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया जायेगा।

यूपीएससी सिविल सेवा 2024 रिक्तियों की संख्या

आपको बता दें कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर के अनुसार परिणाम बाद में 20 जुलाई 2024 को जारी किए गए थे। इस वर्ष भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में कुल 1,056 रिक्तियों को भरे जाने की उम्मीद है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

क्या है यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल ?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी मुख्य परीक्षा आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली है। मेन्स परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जायेगी। यूपीएससी मेन्स परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल देखने के लिए सीधा लिंक

यूपीएससी आयोग 20 सितंबर को निबंध पेपर, 21 सितंबर को सामान्य अध्ययन I, II पेपर, 22 सितंबर को सामान्य अध्ययन III, IV, 28 सितंबर को भारतीय भाषा, अंग्रेजी पेपर और 29 सितंबर, 2024 को वैकल्पिक विषय पेपर 1 और 2 आयोजित करेगा।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके शेड्यूल की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार शेड्यूल देख सकते हैं।
चरण 4: पेज को डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

यूपीएससी मेन्स 2024 के लिए परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी मेन्स पेपर पैटर्न मुख्य मूल्यांकन चरण है, जिसमें अनिवार्य और वैकल्पिक पेपर का मिश्रण शामिल है। इसमें भाषा के पेपर, निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन के पेपर और वैकल्पिक विषय के पेपर शामिल हैं। यह चरण उम्मीदवारों की विषयों की समझ, विचारों को व्यक्त करने की उनकी क्षमता और उनके विश्लेषणात्मक कौशल का गहराई से परीक्षण करता है। लिखित परीक्षा में 9 पेपर होते हैं, जिनमें से 2 पेपर क्वालीफाइंग प्रकृति के होते हैं। शेष 7 पेपर और साक्षात्कार परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट बनाने के लिए माना जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC CSE Mains 2024 schedule is now available. Learn how to check the UPSC Civil Services Main Exam timetable PDF link and understand the UPSC mains exam pattern for your preparation.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+